Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रैपीपे की वेबसाइट व ऐप पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी व पंजीकरण सुविधा उपलब्ध

रैपीपे के 2 लाख से अधिक डायरेक्ट बिज़नेस आउटलेट्स करोड़ों लोगों की टीकाकरण के पंजीकरण में सहायक बने
मुंबई, जानीमानी वित्तीय समावेशन फिनटेक कंपनी, रैपीपे फिनटेक ने अपने एजेंट ऐप के ज़रिए कोविड 19 के टीकाकरण के पंजीकरण को सुविधाजनक बनाकर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस समय, रैपीपे के बी2बी ऐप को 5 लाख से अधिक खुदरा विक्रेताओं और व्यापारियों ने इंस्टाल किया है।
रैपीपे ने अपनी वेबसाइट और एजेंट ऐप को एक टूल द्वारा कोविन वेबसाइट पर रिडिरेक्ट किया है, जिससे   टीकाकरण पंजीकरण के स्लोट्स लाइव बेसिस पर दिख सकते है एवं पंजीकरण करा जा सकता है। लाखों रैपीपे एजेंट पेमेंट्स, AEPS (आधार पेमेंट सिस्टम) और रेमिटेंस सेवाओं के लिए करोड़ों ग्राहकों को सेवा प्रदान करने के लिए इस ऐप का उपयोग करते हैं। उसी ऐप का इस्तेमाल करके एजेंट अपने इलाके में टीकाकरण के उपलब्ध होने की जाँच करने के लिए अपने ग्राहकों की सहायता कर पायेंगे एवं पंजीकरण स्लॉट भी बुक करा पायेंगे।
कोविड-19 की दूसरी लहर देश के लिए बहुत ज़्यादा भारी पड़ रही है और इस महामारी को हराने के लिए, लोगों का टीकाकरण जल्द से जल्द करने की ज़रूरत है। सरकार ने अब 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए भी एक टीकाकरण अभियान खोल दिया है और पहले पंजीकरण करवाना और अपॉइंटमेंट लेना आवश्यक कर दिया है।
इस घोषणा के बारे में बोलते हुए, रैपीपे के एम. डी और सी. इ. ओ योगेन्द्र कश्यप ने कहा, “जरूरत के इस समय में, हम सभी को इस महामारी हराने के लिए अपना-अपना योगदान देना चाहिए।  लाखों की संख्या में नॉन-टेक उपयोगकर्ता, ख़ास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में, अपने आप कोविन या आरोग्यसेतु ऐप पर पंजीकरण नहीं कर सकेंगे। इसलिए हमारे डायरेक्ट बिजनेस आउटलेट्स (DBO) एजेंट्स, रैपीपे ऐप एंड वेबसाइट द्वारा अपने इलाके के नागरिकों की टीकाकरण पंजीकरण मे सहायता कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस सुविधा से बहुत सारे लोग टीकाकरण केंद्र पर भीड़ नहीं लगायेंगे और सामाजिक दूरी बनाए रखने में मदद करेंगे जिसकी इस समय बहुत ज़रूरत है।”

संबंधित पोस्ट

वराला देवी तालाब की स्वच्छता मुहिम की मनपा आयुक्त के आदेश पर हुई शुरुआत

Aman Samachar

जवाहरबाग स्मशानभूमी का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने आवश्यक कार्य पूरा कराने का दिया आदेश 

Aman Samachar

सूर्या भोजपुरी बना भोजपुरी दर्शकों का पसंदीदा चैनल,शीर्ष पाँच में शामिल

Aman Samachar

फर्जी आधार कार्ड के सहारे सिम कार्ड बेचने वाले एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार 

Aman Samachar

रोटरी क्लब भिवंडी सेंट्रल ने किया डॉक्टरों एवं सीए को सम्मानित

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी की बिक्री बुकिंग तीसरी तिमाही में बढ़कर 352 करोड़ रही

Aman Samachar
error: Content is protected !!