Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

यूक्रेन में फंसी छात्रा को जल्द ही भारत लाने का केन्द्रीय राज्य मंत्री ने दिया भरोसा

भिवंडी [ युनिस खान ] यूक्रेन-रूस में जारी युद्ध के बीच भारी संख्या में भारतीय मेडिकल छात्र फंसे गए थे.छात्रों की सकुशल वापसी का कार्य केंद्र सरकार कर रही है.भिवंडी शहर एवं ग्रामीण से कुल 2 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे जिसमें भिवंडी कामतघर निवासी प्रतीक संतोष चव्हाण (20) सकुशल घर लौट आया है और पडघा निवासी मुस्कान की वापसी की प्रतीक्षा परिजन कर रहे हैं.

           मेडिकल छात्रा मुस्कान की सुरक्षा को लेकर परिजनों में भारी चिंता फैली है. मुस्कान के परिजनों की चिंता को देखकर भिवंडी लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने  मुस्कान के घर जाकर मोबाइल वीडियो कॉल द्वारा मुस्कान का हालचाल जाना. केंद्रीय मंत्री पाटिल ने मुस्कान को भरोसा दिया कि अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें. कदापि चिंतित न हो. केंद्र सरकार जल्द ही सभी भारतीय छात्रों को सकुशल जरूर भारत लाएगी.केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के भरोसा दिया जाने पर मुस्कान के परिजनों ने राहत की सांस ली है.

संबंधित पोस्ट

राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर शरद पवार पुनः निर्वाचित

Aman Samachar

अमन शांति का पैगाम देने वाला शहर बन गया है भिवंडी –  डीसीपी योगेश चव्हाण

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बाबा जाधव एड बी एल शर्मा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

म्हाडा व मनपा के कोविड अस्पताल के कागजाद पर मौलाना आजाद स्टेडियम लिखने की मांग 

Aman Samachar

कांग्रेस सेवादल के शिबिर में शामिल होकर लोगों ने किया रक्तदान 

Aman Samachar

झुंझुनूं में राजस्थानी फ़िल्म “मोटी सेठाणी”की होगी शूटिंग , बड़े पर्दे के कलाकार निभाएंगे भूमिका

Aman Samachar
error: Content is protected !!