Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टैक्स वसूली न करने अधिकारियों पर आयुक्त ने लगाया दंड

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख टैक्स बकाया वसूली पर बेहद सख्ती बरत रहे हैं. मनपा में कार्यरत सभी अधिकारियों की टैक्स वसूली में ड्यूटी लगाई गई है बावजूद करीब दर्जन भर से अधिक मनपा अधिकारियों ने  विभागीय कार्यों का हवाला देते हुए वसूली के लिए नहीं गए. अधिकारियों के टैक्स वसूली में नहीं जाने का मामला संज्ञान में आते ही मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने अधिकारियों पर 500 रुपये का आर्थिक दंड लगाए जाने का निर्देश मनपा उपायुक्त दीपक झिंझाड को दिया है.मनपा आयुक्त देशमुख के सख्त रवैये से अधिकारियों में हड़कंप मचा है.

          गौरतलब हो कि भिवंडी मनपा की आर्थिक स्थिति बेहद खस्ताहाल होने की वजह से शहर के तमाम विकास कार्य सहित मूलभूत समस्याओं का निराकरण किया जाना मनपा प्रशासन के लिए बेहद कठिन चुनौती साबित हो रहा है. मनपा तिजोरी में धनाभाव की वजह से कई अहम विकास कार्य रुके पड़े हैं.नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नागरिक भी खासे परेशान है.मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने नागरिकों की तकलीफों को गंभीरता से लेते हुए बकाया वसूली पर जोर देते हुए अधिकारियों को भी प्रभाग स्तर पर वसूली की जिम्मेदारी सौंपी है.
         मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने  बकाया वसूली के लिए अधिकारियों की बुलाई बैठक में वसूली कार्यों की समीक्षा की.वसूली समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ कि करीब 20 ऐसे कुशल अधिकारी जिन्हें वसूली कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई वे नियमित तरीके से वसूली कार्य को अंजाम नही दे रहे हैं. बकाया वसूली कार्यों में लापरवाही का खुलासा होने पर आयुक्त देशमुख नें अधिकारियों पर 500-500 रुपये का आर्थिक दंड लगाकर वेतन से काटे जाने का आदेश मनपा उपायुक्त (कर) दीपक झिंझाड को दिया है.
        आयुक्त देशमुख ने बकाया वसूली में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि टैक्स वसूली में लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं होगी. बकाया टैक्स वसूली का टारगेट नहीं पूरा होने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़क कार्रवाई की जाएगी.
उक्त संदर्भ में कई मनपा अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मार्च माह होने की वजह से विभागीय कार्य का लोड अत्यधिक है.आयुक्त के आदेश के उलंघन का कोई सवाल ही नही है. वसूली आदेश का अक्षरसः पालन किया जाएगा.

संबंधित पोस्ट

कोरोना मरीजों के लिए उपचार की आवश्यक सुविधा के लिए तत्काल ठोस उपाय करे मनपा – निरंजन डावखरे

Aman Samachar

दूर-दराज के इलाकों में भी लोगों के घरों तक पहुंचाएं पानी – आदित्य ठाकरे 

Aman Samachar

ड्यूटी पर रहते मृत शासकीय कर्मचारियों के परिवार के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आरपीएफ जवानों का किया गया सम्मान

Aman Samachar

पुष्पा गणेश बोहाड़े जिला परिषद की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

Aman Samachar

मनपा कर्मियों के लिए फ्री मेडिकल शिविर

Aman Samachar
error: Content is protected !!