Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पेप्वाइंट इंडिया ने बैंकिंग क्षेत्र के अनुभवी राजीव लाल को निदेशक मंडल में किया नियुक्त 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वित्तीय सेवाओं की पहुंच दूर दूर तक ले जाने वाली पेप्वाइंट इंडिया ने कंपनी के वर्तमान अध्यक्ष राजीव लाल को बोर्ड में नया निदेशक नियुक्त किया है। पेप्वाइंट से पहले वह तीन दशकों से भी ज्यादा स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) के साथ रहे और बैंकिंग उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त किया।

            पूर्व में पेप्वाइंट के अध्यक्ष के तौर पर वह पेप्वाइंट की विकासपरक रणनीति बनाने, सुनियोजित रणनीति व पर्यवेक्षण के जरिए लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीम को निर्देशित करने में सहायक रहे। संस्था को तेजी से बढ़ाने व लाभदायक बनाने के लिए वितरण चैनल का देश भर में विस्तार करने के साथ ही श्री लाल ने आधुनिक तकनीकी व प्रबंधन तकनीक के प्रयोग के साथ वित्तीय समावेशन पर केंद्रित उद्देश्यपरक भावना का संचार भी किया।

             श्री लाल की उत्कृष्टता विभिन्न क्षेत्रों में है जिनमें रणनीति व नेतृत्व, टीम प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, दबावग्रस्त संपत्ति प्रबंधन और विस्तृत नेटवर्क शामिल है। उनकी सिद्ध क्षमता लागत और मुनाफे तो ढंग से साधते हुए इन व्यवसायों को टिकाउ बनाये रखना है। विशेष तौर पर वित्तीय समावेशन और भुगतान के क्षेत्र में उन्होंने आरंभिक अवस्था से लेकर परिपक्वता के स्तर पहल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

         पेप्वाइंट के प्रबंध निदेशक श्री केतन दोषी ने कहा श्री लाल को निदेशक मंडल में शामिल कर उनके नजरिए, विशेषज्ञता और नेतृत्व कौशल से पेप्वाइंट को बहुत लाभ होगा। उनकी पेशेवर सत्यनिष्ठा व व्यक्तिगत विनम्रता हमारी पीढ़ी के लिए रोल माडल हैं। मैं आशा करताहूं कि हमारे नए बोर्ड सदस्य के तौर पर उनके नए दृष्टिकोण और मूल्वान अंतर्दृष्टि कंपनी के व्यवसाय व ग्राहकों के हितकारी हो।

संबंधित पोस्ट

1971 के भारत बांग्लादेश युद्ध में लड़ने वाले लांस नायक महिपतराव सावंत का महापौर के हाथो सम्मान 

Aman Samachar

जन्मभूमि कहीं भी हो, कर्मभूमि महाराष्ट्र की मराठी भाषा ही जोड़ती है’ – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

Aman Samachar

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान के तहत देश के शीर्ष 10 शहरों में स्थान प्राप्त करने का प्रयास 

Aman Samachar

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र के लोग पत्र लिख रहे हैं प्रचार नहीं काम बोलता है 

Aman Samachar

टोरेंट पावर ने आयोजित किया उपभोक्ता जागरूकता के लिए जनता दरबार

Aman Samachar
error: Content is protected !!