Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनी, एका ने आज लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस- एका E9 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी तथा पिनेकल इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी, एका ने आज 9-मीटर की श्रेणी में पूरी तरह इलेक्ट्रिक और शून्य-उत्सर्जन करने वाली बस, एका E9 को लॉन्च किया। E9, एका की बैटरी से संचालित पहली इलेक्ट्रिक बस है। इस वाहन का डिजाइन बेहद सुगठित है, साथ ही मोनोकॉक स्टेनलेस-स्टील चेसिस और पूरी तरह से मिश्रित संरचना की वजह से इसकी पावर और रेंज अधिकतम है। कम्बस्चन इंजन से चलने वाले मौजूदा बसों की तुलना में एका E9 के स्वामित्व की कुल लागत (TCO) काफी कम है, जिसके चलते यह वाहन अपने सभी हितधारकों को स्थायित्व और लाभ कमाने के बेहतर अवसर प्रदान करने का वादा करता है।

           इस बस का अनावरण आदित्य ठाकरे, माननीय पर्यटन, पर्यावरण और प्रोटोकॉल मंत्री, महाराष्ट्र सरकार, और डॉ. सुधीर मेहता, अध्यक्ष, एका और पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्वारा पुणे अल्टरनेट फ्यूल कॉन्क्लेव (AFC) में किया गया, जो महाराष्ट्र सरकार की एक पहल है, जिसका आयोजन महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) द्वारा मराठा चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (MCCIA) के सहयोग से किया गया।

             E9 के लॉन्च के साथ, एका दुनिया भर के शहरों में स्थायी एवं कुशल सार्वजनिक परिवहन के लिए एक ठोस मंच प्रदान करने के साथ-साथ अपने ग्राहकों को भरोसेमंद एवं लाभदायक तरीके से कारोबार के संचालन में सहायता उपलब्ध कराने के वादे पर कायम है। धीरे धीरे ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिसे देखते हुए एका ने विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया, अनुकूलित, और स्वदेशी उत्पाद, यानी E9 उपलब्ध कराया है जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बस है। यह उत्पाद बिल्कुल नए मोनोकोक स्टेनलेस स्टील चेसिस के साथ भारत में निर्मित है, जो वाहन के पूरे जीवन काल में जंग से मुक्ति, कम शोर एवं कंपन, बस की सुगठित बनावट एवं बेमिसाल डिज़ाइन और सुरक्षा के साथ-साथ लाभप्रदता, दक्षता, विश्वसनीयता और बेहतर प्रदर्शन पर बल देता है।

           एका E9 में ECAS के साथ-साथ आगे और पीछे की तरफ एयर सस्पेंशन लगाए गए हैं। 2500 मिमी की चौड़ाई, 31+D+व्हीलचेयर (व्हीलचेयर रैंप से सुसज्जित) के साथ, यह बस यात्रियों (बैठने + खड़े होने) के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करती है। बस में प्रवेश/निकास द्वार के पायदान को एर्गोनॉमिक तरीके से नीलिंग फीचर्स के साथ डिज़ाइन किया गया है जो सतह से सिर्फ 650 मिमी की ऊंचाई पर लगाए गए हैं।

          इस तरह बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और विशेष रूप से दिव्यांग यात्रियों के लिए बस में प्रवेश करना बेहद आरामदायक और सुलभ हो जाता है। ड्राइवर का कॉकपिट भी अत्याधुनिक एर्गोनॉमिक्स सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें ऑटो-ड्राइव फीचर, टिल्टिंग पावर-असिस्टेड और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग के साथ-साथ सभी चीजों को नियंत्रित करने के लिए एक सेंट्रल कंसोल शामिल हैं, जो ड्राइवर के साथ-साथ यात्रियों को भी आरामदेह सफर का अनुभव प्रदान करते हैं।

         एका E9 अब तक का सबसे खूबसूरत तरीके से डिज़ाइन किया गया वाणिज्यिक वाहन है, जिसमें एक स्माइली फ्रंट लेआउट, स्टाइलिश वेवर साइड पैनल तथा मनोरम दृश्यों के लिए बड़े ग्लासेस लगाए गए हैं, जो इस वाहन को तारीफ़ के काबिल और भविष्य के लिए बेहद आकर्षक बना देते हैं।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नेशनल बैंक ने जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

Aman Samachar

महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने शुरू की ‘फोर बीन ठाणे क्लीन’ पहल 

Aman Samachar

केंद्र सरकार मंहगाई कम करने के लिए पेट्रोल ,डीजल पर लगा टैक्स कम करे – नसीम खान 

Aman Samachar

ठाणे में खतरनाक बिल्डिंग्स को लेकर तुरंत कदम उठाए जाएं –  सौरभ राव 

Aman Samachar

राज्य में 15 दिन के कड़े प्रतिबन्ध के लिए कार्य योजना बनाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश

Aman Samachar

सहायक मनपा आयुक्त आहेर की शैक्षणिक योग्यता व भ्रष्टाचार की जांच कराने की आयुक्त व गृहमंत्री से मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!