Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

123 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त मनपा ने वसूले 52,500 रुपये का जुर्माना

ठाणे [ युनिस खान ] प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर मनपा ने लगभग 123 किलो प्लास्टिक जब्त कर 52,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उक्त कार्रवाई मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के निर्देश पर शुरू की गयी है।
      महाराष्ट्र नॉन-डिग्रेडेबल वेस्ट (कंट्रोल) एक्ट 2006 के तहत, महाराष्ट्र सरकार ने प्लास्टिक और थर्मोकोल आदि से बने नॉन-डिग्रेडेबल आइटम (उत्पादन, उपयोग, बिक्री, परिवहन, हैंडलिंग और भंडारण) पर प्रतिबंध लगा दिया है।  हालांकि, ठाणे मनपा क्षेत्र में प्लास्टिक और थर्मोकोल जैसी गैर-नाशयोग्य वस्तुओं को बेचने व प्रतिबंध के नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
        इस अभियान के तहत मनपा क्षेत्र की 9 प्रभाग समितियों ने कार्य क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर प्लास्टिक व थर्मोकोल का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की।  इनके पास से कुल 123 किलो प्लास्टिक जब्त कर और 52,500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।
       यह कार्रवाई ठाणे मनपा के अपर आयुक्त (2) संजय हेरवड़े, उपायुक्त मनीष जोशी और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.  बालाजी हल्देकर के नियंत्रण में मनपा की 9 प्रभाग समितियों के सफाई निरीक्षक और विभाग के कर्मचारी आदि शामिल रहे।

संबंधित पोस्ट

मुंबई के डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने इनाली फाउंडेशन के लिए कस्टमाइज्ड वैन ‘लिंब्स ऑन व्हील्स’ शुरू

Aman Samachar

मानसूनी बीमारियों से निपटने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था सुसज्ज 

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया रिलायंस पर्सनल एक्सीडेंट 360 शील्ड

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने लॉन्च किया बॉब अर्थ ग्रीन डिपॉजिट्स 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “मल्टीपावर” ब्रांड के तहत अपना नवीनतम न्यूट्रास्युटिकल पेश किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!