Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

होलिकोत्सव व शब-ए-बारात शांति से मनाएं- योगेश चव्हाण

 भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने शहरवासियों से होलिकोत्सव व शब-ए-बारात शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की अपील की है.पुलिस उपायुक्त चव्हाण ने कहा कि सभी धार्मिक पर्व हम सबको आपसी भाईचारा व सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है. होली त्यौहार के दिन ही मुस्लिम समाज का शब-ए-बारात ( इबादत की रात) पर्व भी है. हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोगों को एक दूसरे के त्योहारों का आदर करते हुए खुशी से मनाया जाना चाहिए.

              गौरतलब हो कि भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने होलिकोत्सव व शब-ए-बारात (इबादत की रात) शांति से मनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक त्योहार हमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे की सीख के परिचायक हैं. धार्मिक पर्व को आपसी भाईचारे की भावना से मनाना चाहिए.डीसीपी चव्हाण ने कहां कि धार्मिक त्यौहार के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए सभी लोगों को कानून- व्यवस्था का कड़ाई से पालन करना चाहिए. डीसीपी चव्हाण नें शहरवासियों को होलिकोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि होलिकोत्सव में जल संरक्षण का ख्याल रखें.जल ही जीवन है. जल का अपव्यय कभी न करें.
            होलिकोत्सव में अबीर, गुलाल व पुष्पों की होली को प्राथमिकता देना चाहिए. इमारतों के ऊपर से रंग व पानी के गुब्बारे बच्चे न फेंके.होली में बच्चों के अभिभावक इसका खासा ध्यान रखें. इमारतों के ऊपर से रंग एवम पानी से भरे गुब्बारे लोगों पर फेंकने से भीषण दुर्घटनाएं घटित होती है. त्योहारों को मनाने के दौरान यदि कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. त्योहारों को शांति से सम्पन्न कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन पूर्णतया अलर्ट है. होली पर्व में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कड़क कार्यवाही की जाएगी.

संबंधित पोस्ट

यूपीएससी 2021 स्पर्धा परीक्षा में महाराष्ट्र के धुले जिले के आसिम खान ने ली 558 रैंक 

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा के विशेष कार्यों की मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव ने की सराहना

Aman Samachar

एन.एस.डी.एल. का मुंबई के बीकेसी में कॉर्पोरेट कार्यालय का उद्घाटन

Aman Samachar

तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण करने वाली माँ बेटी को गिरफ्तार कर बच्चे को कराया मुक्त 

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस व सिंगापुर पर्यटन बोर्ड ने फैमिलीज़ को इस समर हॉलीडेज के लिए सिंगापुर में किया आमंत्रित 

Aman Samachar

एयर गन की गोली से घायल त्रिपुरा के एक मरीज़ पर मेडिका हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक की गयी सर्जरी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!