Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिम्फनी लिमिटेड ने एक चाय के खर्चे में पूरे एक दिन की कूलिंग कैंपेन किया शुरू 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] दिनोदिन लगातार बढ़ती गर्मी के बीच, सिम्फनी लिमिटेड ने एक एनोवेटिव एप्रोच के साथ अपने लेटेस्ट एयर कूलर ऑफरिंग्स को बढ़ावा देने के लिए एक नया कैंपेन, “एक समोसे के खर्चे में पूरे एक दिन की कूलिंग – गर्मी को करो सिम्फनी“ कैंपेन शुरू किया है। टेक्नोलॉजी, मॉडर्नाइजेशन और कस्टमर फर्स्ट एप्रोच के लिए पहचाने जाने वाले ब्रांड के हालिया सर्वे में यह बात सामने आई कि सिम्फनी एयर कूलर की एक दिन की कूलिंग का खर्च, यूपी-बिहार में चाय, राजस्थान में कचौरी, गुजरात में खमन, दिल्ली में एक समोसा, या मुंबई में वड़ा पाव जैसे किफायती व लोकप्रिय इंडियन स्नैक्स के बराबर है।

          भारत में हम बचपन से ही इन फेवरेट टी-टाइम पसंदीदा स्नैक्स को पसंद करते हैं और अपने परिवार के साथ इनका स्वाद लेते हैं। यह एनोवेटिव कॉन्सेप्ट भारत में प्राइस-सेंसिटिव उपभोक्ता के लिए इन स्नैक्स की कीमत के साथ दिन भर की कूलिंग की लागत को रेजोनेट करता है। एक कैटेगरी के रुप में इस कूलर की पहुंच शहरी भारत में 27%  के आसपास है, इसके बावजूद इसकी पैठ और बढ़ने की बहुत बड़ी गुंजाइश है। कॉन्सेप्ट इस पर फोकस करता है कि दिन भर की कूलिंग की लागत इन स्नैक्स की कीमत के लगभग बराबर है।

         कैंपेन के बारे में बताते हुए, सिम्फनी लिमिटेड के ग्लोबल चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, श्री अनुज अरोड़ा कहते हैं, ‘नए वित्तीय वर्ष में अपने सफर का आगाज़ करते हुए हम अपने लक्ष्यों को हासिल करने और नए रिकॉर्ड्स बनाने को लेकर आश्वस्त हैं। मार्केट लीडर के तौर पर हम कैटेगरी क्रिएशन में लीड ले रहे हैं और अपने कंज्यूमर्स को अपग्रेड मुहैया करा रहे हैं। यह कैंपेन, हमारे फेवरेट इंडियन स्नैक और पूरे दिन के लिए कूलिंग की लागत के बीच तालमेल बनाकर हमारे लक्षित दर्शकों के साथ रेजोनेट करने के हमारे उद्देश्य के साथ जुड़ा है।          यह कैंपेन प्रॉडक्ट बेनेफिट को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने और एयर कूलर्स की लो रनिंग कॉस्ट को समझाने की एक रचनात्मक अभिव्यक्ति है। लगातार बढ़ती गर्मी के साथ, हमारे घरों को ठंडा और हवादार रखना बेहद जरूरी है। हमने अपने उपभोक्ताओं को वैल्यू फॉर मनी और बेहतरीन खरीदारी अनुभव मुहैया कराना सुनिश्चित किया है।”

    व्यापक पहुंच के लिए यह कैंपेन, अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स सहित प्रिंट और आउटडोर मीडिया जैसे प्लेटफार्मों पर नज़र आएगा। पैन इंडिया आउटडोर कैंपेन देश भर के लगभग 200 शहरों में आवासीय क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों को टार्गेट करने वाले अहम स्थानों पर बिलबोर्ड्स लगाए जाएंगे। बिलबोर्ड्स स्थानीय भाषाओं में उपभोक्ताओं और उस क्षेत्र के लोकप्रिय स्नैक्स जैसे समोसा, इडली, कचौरी, चाय, खमन व वड़ा पाव से कनेक्ट करेंगे।

संबंधित पोस्ट

वंदे भारत एक्सप्रेस से एक दिन में मुंबई – शिर्डी जाने आने की यात्रा संभव – अनिल कुमार जैन 

Aman Samachar

दिवा इलाके में 39 अनधिकृत गोदामों पर मनपा की बेदखली की कार्रवाई

Aman Samachar

हिजाब के समर्थन में हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने सड़क पर किया आन्दोलन

Aman Samachar

मृतकों के दाह संस्कार के लिए श्री जगतगुरु ने बढ़ाया हाथ

Aman Samachar

टीजेएसबी बैंक ने 20, 000 करोड़ रूपये का कारोबार कर 155 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया 

Aman Samachar

खोणी ग्रामपंचायत के सफाई कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं

Aman Samachar
error: Content is protected !!