Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

सड़क दुर्घटना में महिला व पुरुष की मौत , वाहन चालक फरार

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी तालुका अंतर्गत पारोल मार्ग पर एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से बाइक सवार जयवंती जयराम सालकर (45) नामक महिला व शशीकांत शिंदे  (35) वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई.अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया.

        मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी तालुका अंतर्गत भूईशेत गाव में रहने वाले शशीकांत शिंदे अपनी नौकरी  पर जाने के लिए मुंबई की तरफ जा रहे थे.रास्ते में फूल बेचने का धंधा करने वाली जयवंती सालकर नामक महिला शशीकांत शिंदे के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर दोनों रवाना हुए. सूत्रों के अनुसार भिवंडी पारोल महामार्ग पर लाखीवली गांव के पास जांभूल पाड़ा में किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सड़क पर गिर पडे और गंभीर चोट लगने के कारण दोनों मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद तालूका पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भिवंडी के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है.भिवंडी तालुका पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है.

संबंधित पोस्ट

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर 75 अंक की डिजाइन से देश को सलाम करेगी एनएमएमटी बसें 

Aman Samachar

फर्जी कागजात के सहारे प्रॉपर्टी बिक्री मामले में 9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

Aman Samachar

दिल्ली की मुहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर शुरू मनपा का अपना दवाखाना बंद

Aman Samachar

दिवा इलाके में 39 अनधिकृत गोदामों पर मनपा की बेदखली की कार्रवाई

Aman Samachar

पीएनबी ने भारत में सबसे बड़े डीलर नेटवर्क में से एक को समर्थन देने के लिए अमूल के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar

रईस हाईस्कूल के पूर्व छात्रों ने अपने तत्कालीन शिक्षकों का किया सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!