Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मानपाडा, पातलीपाडा की कचरे व गटर की समस्या सुलझाने की मनपा से मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] घोडबंदर रोड के मानपाडा ,पातलीपाडा आदि इलाके में पानी , गटर व कचरे  की समस्या को लेकर भाजपा सोशल मिडिया ओवल मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने मनपा के उपायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने इलाके की समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं को सुलझाने की मांग की है।

      मानपाडा , पातलीपाडा , डोंगरीपाडा ,इंदिरापाडा की समस्याओं को लेकर मनपा की माजीवाडा मानपाडा प्रभाग समिति के उपायुक्त दिनेश तायडे से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कचरा पेटी रखवाने , गटर की उचित सफाई करने एवं पानी की समस्या को सुलझाने की मांग की है। मनपा उपायुक्त तायडे ने उन्हें यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। दुबे ने कहा है कि नागरिकों की छोटी छोटी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारीयों से मिलकर उन्हें सुलझाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता के रूप में प्रयास शुरू है।

संबंधित पोस्ट

अजय अशर महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन मित्रा का उप प्रमुख नियुक्त

Aman Samachar

ठाणे टीम वागड़ संस्था के रक्तदान शिबिर में लोगों का मिला समर्थन 

Aman Samachar

तुर्भे में 2 टन से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त कर मनपा ने वसूले 50 हजार रूपये

Aman Samachar

महापौर व एमएलसी के कोरोना का टीका लेने की भाजपा ने केन्द्रीय आरोग्य मंत्री से जांच कराने की मांग

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने नवंबर 2022 में 7,051 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की

Aman Samachar

रोटरी क्लब ने भक्ति वेदांत अस्पताल को दी कई अत्याधुनिक मशीनें

Aman Samachar
error: Content is protected !!