Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लाउडस्पीकरों से बिक्री रिकॉर्ड का पुलिस को देना अनिवार्य – पुलिस उपायुक्त 

 ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर के विक्रेताओं, दुकानदारों ,प्रतिष्ठानों , व्यक्तियों को रिकॉर्ड सहेज कर लाउडस्पीकर और अन्य संबंधित सामग्री खरीदने के निर्देश ठाणे पुलिस विशेष शाखा के उपायुक्त डा सुधाकर पठारे ने दिए हैं। इसके संबंध में पुलिस को जानकारी देना अनिवार्य किया गया है।
            पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में लाउडस्पीकर बेचने वाले दुकानदारों को खरीदारों के नाम और पते, पहचान पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और लाइट बिल की जांच कर पुलिस स्टेशन में जमा करना आवश्यक है। उन्हें पुलिस को खरीदे गए लाउडस्पीकरों की संख्या और उन्हें किस उद्देश्य से खरीदा गया था इसकी भी जानकारी देना होगा। इस आशय के पुलिस उपायुक्त पठारे ने निर्देश दिए हैं।

          पुलिस उपायुक्त पठारे के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल से 200 मीटर के दायरे में अवैध सभा, घोषणा बाजी , गायन, वाद्य यंत्र बजाना, बिना लाइसेंस के लाउडस्पीकरों का उपयोग, रैलियां, जुलूस और सभाएं करने पर रोक लगाई जा रही है। यह 29 अप्रैल, 2022 की रात 12.01 बजे से 27 जून, 2022 की रात 24.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

संबंधित पोस्ट

सिंगापुर एयरलाइंस ने नए नैरोबॉडी एयरक्राफ्ट केबिन प्रोडक्ट का किया अनावरण

Aman Samachar

101 रामभक्तों को अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन कराएगा जय परशुराम सेना फाउंडेशन 

Aman Samachar

अपना विस्तार जारी रखते हुए शॉपर्स स्टॉप ने खोले 5 नए स्टोर 

Aman Samachar

बीएमडब्ल्यू कार का नंबर प्लेट लगाकर ऑटो रिक्शा चलाने वाला गिरफ्तार

Aman Samachar

ठाणे शहर को जल्द मिलेगा 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी – महापौर

Aman Samachar

 एमएसएमई को जीएसटी इन्वायस का प्रयोग कर डिजिटली मिलेगा त्वरित ऋण  

Aman Samachar
error: Content is protected !!