Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ईद मेहंदी महोत्सव में 523 महिलाओं ने लिया हिस्सा

 ठाणे [ युनिस खान ]  रमजान ईद सभी मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है इस त्योहार को मनाने के लिए महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी लगाती हैं। मंगलवार को आने वाली ईद की पृष्ठभूमि में गृहनिर्माण एवं अल्पसंख्यक मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड, राकांपा के शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे के मर्गदर्शन मेहंदी महोत्सव का आयोजन मुंब्रा में मरज़िया पठान ने  किया।
           ईद की पृष्ठभूमि में पूर्व विरोधी पक्ष नेता अशरफ शानू पठान के सहयोग से डायमंड हॉल में मेंहदी उत्सव का आयोजन किया गया था।  इस उत्सव में विभिन्न स्थानों के मेहंदी कलाकारों ने भाग लिया।  इसमें कलाकार के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं ने मेहंदी नक्काशियों का परिचयात्मक प्रदर्शन किया। त्योहार के दौरान करीब 523 महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाई। यह पहली बार था जब ठाणे जिले में इस तरह के उत्सव का आयोजन किया गया था।  मेहंदी महोत्सव शनिवार शाम को शुरू हुआ और करीब पांच घंटे तक चला। मरजिया शानू पठान ने महोत्सव में भाग लेने वाली महिलाओं को मुफ्त मेहंदी कोन भी बांटे। शांति और सामाजिक सौहार्द के साथ ईद मनाने का आवाहन किया गया है।

संबंधित पोस्ट

मनपा क्षेत्र में 50 स्थानों पर लोगों के पीने के लिए अस्थायी जलापूर्ति

Aman Samachar

भिवंडी के वाशेरे व सोपे गांव में 40 एकड़ जमीन पर बनेगा ठाणे ग्रामीण पुलिस मुख्यालय

Aman Samachar

ब्रम्हांड इलाके की पानी समस्या सुलझाने का महापौर ने दिया आधिकारियों को आदेश 

Aman Samachar

मानसूनी बीमारियों से निपटने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था सुसज्ज 

Aman Samachar

लौह पुरुष सरदार पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को याद किया गया

Aman Samachar

ग्राम सभा भावलपुर के भावी प्रधान प्रदीप कुमार मौर्य (मन्नी) तैयारी में जुटे

Aman Samachar
error: Content is protected !!