Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 वायरल बुखार, मलेरिया, टाइफाइड से दवाखानों में बढ़ने लगी मरीजों की भीड़

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पावरलूम नगरी भिवंडी में इन दिनों वायरल बुखार ने तेजी से पाव पसारना शुरू कर दिया है, लगभग लगभग प्रत्येक घर में एक या दो व्यक्ति सर्दी, जुकाम, खांसी, मलेरिया, टाइफाईड से पीड़ित हैं . निजी अस्पताल और क्लीनिक मे इलाज के लिए पहुंच रहे लोगों को घंटो इन्तजार करना पड़ रहा है . मोहल्ले और झोपड़पट्टी इलाके मे चलने वाली क्लिनिक मे मरिजों की भारी भीड देखने को मिल रही है . लोगो का मानना है कि बारिश का मौसम खत्म होने को है, इस दौरान मच्छर की पैदावार बढ़ जाती है. स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि कीटनाशक का छिड़काव कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे लेकिन स्थानीय प्रशासन का लापरवाही भरा रवैया जनता के लिए तकलीफ देह बन गया है . स्थानीय लोगो का कहना है कि कोरोना के चलते लोग पिछले डेढ साल से आर्थिक तंगी झेल रहे है, काम धन्धा ठीक-ठाक नही चल रहा है .  ऐसे में लोगो के पास दवा के लिए पैसे की किल्लत है . भिवंडी के शांतिनगर, गैबीनगर , गायत्री नगर, नई बस्ती, कामतघर , निजामपुरा , जैतून पुरा , घूघंटनगर, समद नगर, पदमानगर , भंडारी कंपाउंड, नारपोली इलाके वायरल बुखार से काफी प्रभावित है.  इन इलाको मे दिन ब दिन मरिजों की संख्या बढती जा रही है . इसी तरह से भिवंडी तालुका के ग्राम पंचायत वडपे मे भी वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है .वडपे गांव में वेयरहाउस होने के कारण बाहर से आए हुए मजदूर अधिक रसंख्या में रहते हैं , भारी संख्या में मजदूर वायरल बुखार से पीड़ित है .

संबंधित पोस्ट

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ड्राइवइन टीकाकरण केंद्र विवियाना मॉल की पार्किंग में दो दिनों में होगा शुरू 

Aman Samachar

ठाणे में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ के शिविर को मिली स्वतःस्फूर्त प्रतिक्रिया

Aman Samachar

पीएनबी ने देश के प्रति 127 वर्षों की सेवा को याद किया , PNB@Ease आउटलेट लॉन्च किया

Aman Samachar

पीएनबी ने पीएनबी रक्षक प्लस योजना के लिए भारतीय वायुसेना के साथ किया करार 

Aman Samachar

भिवंडी में 3 दिन में करीब 50 लोगों को कुत्तों ने काटा , शहर में आवारा कुत्तों की दहशत

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा कॉम्प्लेक्स अवेक कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्टिंग सर्जरी सफल

Aman Samachar
error: Content is protected !!