Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में कोरोना के टीकाकरण के लिए नागरिकों से आगे आने का मनपा ने किया आवाहन

भिवंडी [ युनिस खान ] केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। भिवंडी मनपा क्षेत्र अंतर्गत 25 टीकाकरण केन्द्रों पर आने वाले लोगों की कमी को देखते हुए मनपा के मुख्य वैद्यकीय अधिकारी डा के आर खरात नें नागरिकों सहित युवाओं से टीका लगवाने का आवाहन किया है।

            गौरतलब है कि भिवंडी में कोरोना संक्रमण प्रसार के दौरान लोगों ने जान गवाई है।  कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण गत 9 माह से शुरू है। टीकाकरण की शुरुवात में टीकाकरण को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह देखा गया था जो अब कोरोना संक्रमण का ग्राफ बेहद कम होने से धीरे-धीरे मंद पड़ने लगा है। भिवंडी मनपा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 25 टीकाकरण सेंटर चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोगों की भीड़ कम होने से वैक्सीन डोज का स्टॉक वापस लौट रहा है।
             भिवंडी में टीकाकरण को लेकर लोगों में गंभीरता नहीं होने से शासन स्तर पर चिंता व्याप्त है। टीकाकरण शुरू होने से करीब 8 महीनों मे अब तक संपूर्ण आबादी का तिहाई हिस्सा का भी टीकाकरण नहीं किया जा सका है। जिसका प्रमुख कारण टीकाकरण के लिए लोगों में उत्साह कम होना बताया जाता है। भिवंडी में अब तक कुल 3 लाख 75 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया है जिसमें प्रथम डोज 2 लाख 80 हजार एवं सेकंड डोज करीब 95 हजार का समावेश है। 18 से 44 वर्ष के लोगों का कुल 1 लाख 70 हजार ही टीकाकरण हुआ है जो आबादी के हिसाब से बेहद कम है।

           मनपा प्रमुख वैद्यकीय अधिकारी डा खरात का कहना है कि शासन द्वारा प्रयाप्त  मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। टीकाकरण के लिए नागरिकों सहित युवाओं का का समर्थन न मिलने से वैक्सीन वापस जा रही है। उन्होंने ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए आगे आने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

कमिंस इंडिया ने ‘डायवर्सिटी एंड इन्क्लूज़न पार्टनर’ व  ‘आउटस्टैंडिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट इवेंट’ अवॉर्ड्स जीते

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के छठे संस्करण का किया उद्घाटन

Aman Samachar

मेडिमिक्स विंटर धमाका में भाग्यशाली खुदरा विक्रेताओं की बड़ी जीत

Aman Samachar

वैक्सीन आपूर्ति में कमी के बावजूद पांच लाख से अधिक वैक्सीनेशन करने वाला शहर बना ठाणे

Aman Samachar

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर रईस जूनियर कालेज में आयोजित हुई साइंस क्विज़ 

Aman Samachar

गोदम में लगी भीषण आग में 3 गोदाम जलकर खाक

Aman Samachar
error: Content is protected !!