Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बोईसर में ग्लोबल ग्रैंड प्रोजेक्ट रोटरी आई सेंटर का हुआ शुभारंभ 

पालघर [ अमन न्यूज नेटवर्क ] लोक-कल्याण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार विविध रचनात्मक कार्य कर रही संस्था रोटरी इंटरनेशनल व्दारा पालघर जिले में बोईसर के बोईसर-तारापुर रोड स्थित बेटगांव के अधिकारी लाईफलाइन अस्पताल में ग्लोबल ग्रैंड प्रोजेक्ट रोटरी आई सेंटर का शुभारंभ किया गया।  इस बहुआयामी सेंटर का शुभारंभ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 के गवर्नर डॉ. राजेंद्र अग्रवाल के हाथों हुआ, जो इसके सुखद स्वप्नदृष्टा रहे और इसे साकार करने में भी जिनकी अहम भूमिका रही।
      रोटेरियन एवं वूमंस राइट्स एक्टिविस्ट श्रीमती सुमन आर अग्रवाल के मुताबिक़ समारोह की मेजबानी रोटरी क्लब ऑफ मुंबई वेस्ट कोस्ट ने की, जबकि इस प्रोजेक्ट स्पांसर रोटरी क्लब ऑफ तारापुर, रोटरी क्लब ऑफ डहाणू और रोटरी क्लब ऑफ पालघर थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित हुई  शख्सियतों में रोटरी क्लब ऑफ डूडले  (इंग्लैंड), रोटरी क्लब ऑफ मुंबई इंस्पायर, रोटरी क्लब ऑफ मुंबई कलाकार के प्रेसिडेंट, विविध पदाधिकारी, प्रोजेक्ट-चेयरमैन डॉ. अरुण चौधरी, एडवाइजर डॉ. बाल इनामदार रोटरी क्लब ऑफ वेस्ट कोस्ट के प्रेसिडेंट विशाल मुंदरा,अधिकारी लाईफलाइन अस्पताल के डायरेक्टर मनोज अधिकारी सहित बड़ी संख्या में संबंधित लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेंद्र अग्रवाल ने रोटरी आई सेंटर के ग्लोबल ग्रैंड प्रोजेक्ट को साकार करने में अपना विशेष योगदान करने वाले संस्था के सभी सहयोगी पदाधिकारियों की सराहना  की और समाज के सभी गरीब-जरूरतमंदों को संस्था व्दारा विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए हरसंभव मदद किए जाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि संस्था पिछले 10 माह के भीतर अब तक मोतियाबिंदु के 4500 ऑपरेशन सफलतापूर्वक करा चुकी है, जिसके तहत 20 हजार लोगों की आँखों की जांच की गई थी। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिकारी लाईफलाइन अस्पताल में बने रोटरी आई सेंटर के जरिए संस्था गरीब-जरूरतमंदों की आखों की सेहत को लेकर और भी नए व ऊँचे मुकाम तय करेगी।

संबंधित पोस्ट

राहुल सिंह अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू को मिला यूए सर्टिफिकेट,ट्रैलर बहुत जल्द होगी रिलीज।

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया अपना 116वां स्थापना दिवस

Aman Samachar

पावर लिफ्टिंग के स्वर्ण पदक जीतने वाली सुष्मिता देशमुख का राकांपा ने किया स्वागत 

Aman Samachar

गगनचुंबी इमारतों का निर्माण जोरों पर, एमएसईबी को सब-स्टेशन के लिए ज़मीन उपलब्ध नहीं – संजय केलकर

Aman Samachar

भिवंडी में पांच लाख रुपये की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

Aman Samachar

प्रिंसिपल जज, कोर्ट स्टाफ व वकीलों नें पिच पर दिखाए खेल के जौहर

Aman Samachar
error: Content is protected !!