Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर पूर्व भारत में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में पीएनबी ने दी 1791 करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी

पीएनबी व आसाम बायो रिफाइनरी के बीच हुए करार के मौके पर मुख्यमंत्री ने की बैंक की सराहना
मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  आसाम के मुख्यमंत्री डा. हेमंत बिस्वा सरमा ने आज पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की अपने राज्य के लोगों को सक्रियता के साथ बैंकिंग सहयोग उपलब्ध कराने की जमकर प्रशंसा की है।  भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंपों के समापन के मौके पर पीएनबी की ओर से आयोजित समारोह में डा. सरमा ने बैंक की सेवा गुणवत्ता पर संतोष जताया। कर्जों के पुनर्भुगतान की आदत को अपनाने की महत्ता के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने बैंकिंग की बुनियादी बातों के बारे में उपस्थित जनसमूह को स्पष्ट शब्दों में जानकारी दी।
                इस मौके पर बोलते हुए बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआऱ) के माननीय मुख्य कार्यकारी सदस्य श्री प्रमोद बोरो ने पीएनबी व आसाम बायो रिफाइनरी को एतहासिक समझौता पत्र (करार) पर हस्ताक्षर करने के लिए बधाई दी। उन्होंने बीटीआर में आर्थिक व औद्योगिक गतिविधियों के अवसरों के बारे में बात करते हुए काउंसिल की ओर से उठाए गए नए कदमों पर भी प्रकाश डाला। इसी क्रम व प्रवाह को आगे बढ़ाते हुए पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री सीएच एस एस मल्लिकार्जुना ऱाव ने माननीय मुख्यमंत्री से राज्य के लोगों की सेवा की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।
             नुमालीगढ़ रिफिनरी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी), श्री एस.के. बरुआ ने आसाम बायो रिफाइनरी के निर्माण की यात्रा को साझा करते हुए बायोईंधन के उत्पादन के राज्य के सपने के साथ हजारों बांस उत्पादकों की आजीविका को सुनिश्चित करने व राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की जानकारी दी। पीएनबी के जोनल प्रमुख (उत्तर पूर्व) व महा प्रबंधक श्री शिव शंकर सिंह ने मेगा क्रेडिट कैंप के मौके पर विभिन्न ऋणों की मंजूरी को सुनिश्चित करते हुए बैंक क्रेडिट के रुप में 1791 करोड़ रुपये की व्यवस्था जुटाई। मेगा क्रेडिटच कैंप के दौरान अपने ऋण प्रस्तावों के सापेक्ष अनुमोदन प्राप्त करने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या 11778 रही।

संबंधित पोस्ट

ड्यूटी पर रहते मृत शासकीय कर्मचारियों के परिवार के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

रेड लाईट एरिया में मनपा ने जनजागरण के साथ शुरू किया विशेष टीकाकरण मुहीम 

Aman Samachar

मेंहदी कार्यक्रम से मरजिया पठान ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Aman Samachar

कारदेखो ने एक विशेष फिनटेक प्‍लेटफॉर्म ‘रुपी’ लॉन्‍च किया 

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय पर कचरा डालने जा रहे पूर्व नगर सेवक पठान को पुलिस ने रोका

Aman Samachar

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 10 जिलों में ‘बचत समूह मॉल’ – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar
error: Content is protected !!