Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कारदेखो ने पुरानी कारों के लिए अपने दूसरे मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर का किया उद्घाटन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की प्रमुख ऑटो-टेक कंपनी, कारदेखो ने पुरानी कारों के लिए मुंबई में अपने मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर का उद्घाटन किया है। एन.सी.आर. के बाद यह देश में कंपनी का दूसरा मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर है। मुंबई केंद्र के पास नवीनीकरण प्रक्रिया पर पूरा नियंत्रण होगा, साथ ही अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित यह केंद्र बड़े पैमाने पर संचालन के माध्यम से लागत को अनुकूलित करते हुए गुणवत्ता के नए मानक स्थापित करेगा। कंपनी ने निकट भविष्य में पूरे भारत में ऐसे 20 रिफर्बिशमेंट सेंटर खोलने की योजना बनाई है।

हर महीने 1000 कारों का नवीनीकरण करने की क्षमता से सुसज्जित यह केंद्र पूरी तरह से चालू होने के बाद 100 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देगा। कारदेखो द्वारा इन रिफर्बिशमेंट सेंटर का संचालन आंतरिक स्तर पर किया जाता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि उसके प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले सभी वाहन उच्चतम गुणवत्ता वाले हों।

कारदेखो सभी कारों पर 7 दिनों की ‘बिना किसी सवाल के पैसा वापस करने की गारंटी’ प्रदान करता है, और इस दौरान ग्राहक कार का अच्छी तरह परीक्षण कर सकते हैं तथा संतुष्ट नहीं होने पर उसे वापस कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं में कार खरीदने वाले सभी ग्राहकों के लिए 6 महीने की वारंटी, तथा मानार्थ सेवाओं के रूप में पूरे भारत में ‘रोड-साइड असिस्टेंस’ (आर.एस.ए.) शामिल हैं। कार के साथ मुफ़्त बीमा पैकेज और आर.सी. ट्रांसफर की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

श्री शरद सक्सेना, सीईओ – यूज्ड कार बिजनेस, कारदेखो ग्रुप, ने कहा, “हमने अपने ग्राहकों को हमेशा सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले पुराने वाहन उपलब्ध कराने का प्रयास किया है, और मुंबई में हमारे मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर का उद्घाटन इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इस केंद्र पर उपलब्ध रिफर्बिश्ड कारें कारदेखो के भरोसे को कायम रखेंगी, जो विश्वसनीयता, किफायती मूल्य और बेजोड़ संतुष्टि प्रदान करती है। यह केंद्र हमारे समूह की सर्वोत्तम तकनीकी जानकारी को एकजुट करता है और भारत में आवागमन के निजी साधनों के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के हमारे दृष्टिकोण को मजबूत करता है। हम अपने ग्राहकों से ‘भरोसा कर के देखो’ के अपने वादे पर खरा उतरना चाहते हैं।”

यह रिफर्बिशमेंट सेंटर ब्रेक, सस्पेंशन एवं साइड स्लिप टेस्टर, हाईटेक न्यूमेटिक औजार एवं उपकरण, 3डी व्हील एलाइनमेंट, व्हील बैलेंसिंग, मशीनों से टायर बदलने की सुविधा, एयर कंडीशनिंग सर्विस, इंजेक्टर एवं स्पार्क प्लग की सफाई, तथा इलेक्ट्रिक डेंट पुलर्स के साथ एक पूरी तरह से मैकेनाइज्ड बॉडीशॉप, वैक्यूम एक्सट्रैक्टर्स के साथ डबल एक्शन सैंडर्स, इन्फ्रारेड हीटिंग मशीन एवं पूरी तरह से चालू हीटेड डॉवंड्राफ्ट पेंट बूथ के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाली पेंटिंग के लिए इनहाउस पेंट मिक्सिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने देश के प्रति 127 वर्षों की सेवा को याद किया , PNB@Ease आउटलेट लॉन्च किया

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बॉब वर्ल्ड गोल्ड किया लॉन्च 

Aman Samachar

ठाणे जिले में पहली मेट्रो लाइन-9 के पहले चरण का हुआ ट्रायल 

Aman Samachar

पडघा से ठाणे एक्सप्रेस वे बनाया जाये –  रईस शेख 

Aman Samachar

 वायरल बुखार, मलेरिया, टाइफाइड से दवाखानों में बढ़ने लगी मरीजों की भीड़

Aman Samachar

ईबिक्सकैश को मिला पश्चिम बंगाल और कोलकाता शहर के बस टिकट व्यवस्था का कॉन्ट्रैक्ट

Aman Samachar
error: Content is protected !!