Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल बैंक लिमिटेड ने राइट्स इश्यू के माध्यम से 100 करोड़ रुपये जुटाए

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] नैनीताल बैंक लिमिटेड (एनबीएल), एक अनुसूचित वाणिज्यिक निजी क्षेत्र बैंक, जिसका प्रबंधन 1973 से बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा की आज की तारीख में 98.57 फीसदी हिस्सेदारी है, ने 29 मार्च, 2023 को राइट्स इश्यू के माध्यम से लगभग 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

           नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी श्री निखिल मोहन ने कहा, “नैनीताल बैंक ने अपनी विकास यात्रा को जारी रखने और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा समय-समय पर निर्धारित पूंजी पर्याप्तता पर नियामक आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने हेतु राइट्स इश्यू के माध्यम से लगभग 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।”

       नैनीताल बैंक अपनी 168 शाखाओं के साथ पांच राज्यों (उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और एनसीआर, राजस्थान और हरियाणा) में मौजूद है। एनबीएल का कारोबार 31 मार्च, 2023 तक 12,305 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। नवीनतम आंकड़ों (गैर-लेखापरीक्षित) के अनुसार बैंक का निवल एनपीए 2.50%, प्रावधान कवरेज अनुपात 80.00% और सीआरएआर 16.00% पर है।

      वर्ष 1922 में स्‍थापित नैनीताल बैंक के प्रवर्तकों में स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न स्वर्गीय पंडित गोविंद बल्लभ पंत, स्वर्गीय श्री मथुरा दत्त पांडे, स्वर्गीय श्री परमा साह और अन्य रहे। वर्ष 1973 में, आरबीआई ने निर्देश दिया कि बैंक ऑफ बड़ौदा, एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र बैंक एनबीएल के मामलों का प्रबंधन करेगा।

संबंधित पोस्ट

कोविड काल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बहनों के लिए भाईचारे की पहल काबिले तारीफ – शंभूराज देसाई

Aman Samachar

 सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 के उद्घाटन समारोह कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ

Aman Samachar

शराब पीने के लिए पैसे देने से इंकार करने पर पति ने पत्नी को जलाकर मारने का किया प्रयास

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक के तिमाही वित्तीय परिणाम घोषित, शुद्ध लाभ हुआ 2,223 करोड़ 

Aman Samachar

विधान परिषद के विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

बगैर स्वैब लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बनाने वाले कोविड सेंटर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!