Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मोबाईल चोरी के संदेह में युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार 

ठाणे [ युनिस खान ] बुधवार शाम करीब 7-40 बजे कलवा पूर्व मफतलाल परिसर की झाड़ियों में 26 वर्षीय युवक की लाश मिली।  हत्या की घटना की जांच कर पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मोबाईल चोरी की संदेह में उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है।
        कलवा पूर्व केशुभाई की राशन की दुकान के पीछे झाड़ियों में मफतलाल कंपाउंड में 26 वर्षीय युवक की 1 जून की शाम सवा सात बजे लाश मिलने की पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया। उसकी अशोक सम्राट नगर निवासी फरीद वाजिद शेख [ 26 ] के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने इलाके में खोजबीन कर आसिफ इस्फाक शेख [25 ] ,सोहेल लतीफ़ शेख [19 ] ,अलाउद्दीन नजरुल शेख [19 ] सरफरोज सिराज शेख [21] सभी कलवा पूर्व निवासियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मृतक पर मोबाईल चोरी के संदेह में उससे मोबाईल देने की मांग करते हुए लात घूंसों और लकड़ी डंडों से पीट पीटकर मार डाला। कलवा पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

यूपीएससी, एमपीएससी और 10वीं-12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को किया गया सम्मानित

Aman Samachar

हवाई अड्डों के रनवे का विस्तार करते हुए हर तालुका में हेलीपैड बनाया जाए – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

उत्तर भारतीयों को न्याय देने का कार्य भाजपा करती रहेगी – दिनेश चौधरी 

Aman Samachar

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रजा अकादमी ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Aman Samachar

आन लाईन स्पर्धा परीक्षा मार्गदर्शन शिविर में जिले के 60 मेधावी बच्चों ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल जयंती पर किसान ,मजदूर विरोधी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Aman Samachar
error: Content is protected !!