Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दसवीं , बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए आनलाईन आवेदन की अवधि 27 अक्टोबर तक बढ़ी

ठाणे [ युनिस खान  ] राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2022 में होने वाली उच्च माध्यमिक 12 वीं और माध्यमिक 10 वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए निजी छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की समय सीमा27 अक्टोबर तक बढ़ा दी है। राज्य बोर्ड सचिव डा अशोक भोसले ने यह जानकारी दी है।
राज्य बोर्ड की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 2022 की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए निजी तौर पर हिस्सा लेने वाले छात्रों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अवधि 16 सितंबर 2021 से 12 अक्टूबर 2021 तक के लिए तय किया गया था।  अब आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी गई है और छात्र अपना आवेदन और फीस ऑनलाइन 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2021 तक कर सकते हैं।  छात्रों को संपर्क केंद्र स्कूल , जूनियर कॉलेज में मूल आवेदन, ऑनलाइन फोटो पंजीकरण शुल्क, पावती की दो फोटोकॉपी और आवेदन में उल्लिखित मूल दस्तावेजों को जमा करना होगा।  14 अक्टूबर 2021 से 28 अक्टूबर, 2021 तक प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इस आशय की जानकर बोर्ड सचिव डा भोसले ने दी है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक ने दिल्ली के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल को दान किए मेडिकल उपकरण 

Aman Samachar

कल्याण पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले पत्रीपुल का पहला 76 .67 मीटर का गार्डर आज सफलता पूर्वक लगा 

Aman Samachar

विधवाओं को ‘गंगा भागीरथी’ संबोधित करने का प्रस्ताव वापस लेने की मांग

Aman Samachar

डाबर के बोर्ड में पी. डी. नारंग की दोबारा नियुक्ति

Aman Samachar

 आकाश बायजू’स के 1,06,870 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट यूजी एग्जामिनेशन 2023 को किया क्वालीफाई 

Aman Samachar

 पीएनबी डिजिटल रुपया एप के माध्यम से सीबीडीसी-यूपीआई अंतरपरिचालन का किया शुभारंभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!