Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने “सर्वश्रेष्ठ एटीएम और सेल्फ-सर्विस इनोवेशन” पुरस्कार जीता

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एशियाई बैंकों के बीच यूनियन वर्चुअल कनेक्ट (व्हाट्सएप बैंकिंग) के लिए “सर्वश्रेष्ठ एटीएम और सेल्फ-सर्विस इनोवेशन” की श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित रिटेल बैंकर एशिया ट्रेलब्लेज़र अवार्ड्स-2022 जीता।

 

आज सिंगापुर में आयोजित 13वें वार्षिक रिटेल बैंकर एशिया ट्रेलब्लेज़र अवार्ड्स-2022 में बैंक को उसके टेक्नोलॉजी पार्टनर, मैसर्स इन्फोसिस के साथ यह पुरस्कार दिया गया। रिटेल बैंकर एशिया ट्रेलब्लेज़र अवार्ड्स 2022 को जीतने वाले सही मायने में जीवंतता, नई खोज और रणनीतिक दूरदर्शिता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, जो निरंतर परिवर्तनशील, चुनौतीपूर्ण और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा से भरे इस क्षेत्र में प्रगति के लिए आवश्यक है।रिटेल बैंकर इंटरनेशनल अवार्ड्स विश्व स्तर पर ख्याति-प्राप्त पुरस्कार हैं, जो ग्राहकों को अभिनव एवं उत्कृष्ट सेवाएं पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहने वाले सर्वश्रेष्ठ रिटेल बैंकिंग और उपभोक्ता वित्त संस्थानों तथा व्यक्तियों का प्रतीक हैं।

          इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एमडी एवं सीईओ, श्रीमती ए. मणिमेखलाई ने कहा कि, बैंक ने ग्राहक केंद्रित उत्पादों और सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का असरदार तरीके से उपयोग किया है। इसके अलावा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हमेशा ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने तथा परेशानी-मुक्त तरीके से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इनोवेशन पर बल दिया है, जो “बैंक के भीतर डिजिटल बैंक” को प्रोत्साहन देने के हमारे मूल उद्देश्य को दर्शाता है।

      श्री नितेश रंजन, कार्यकारी निदेशक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ने कहा, “बैंक का यूवकॉन (UVConn) एप्लिकेशन ग्राहकों को तेज़ एवं सुरक्षित तरीके से बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने का साधन प्रदान करता है।”

संबंधित पोस्ट

बिजली बिल का भुगतान न करने वालों को नोटिस देने के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा निकालकर महावितरण कार्यालय ताला लगाने का किया प्रयास 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया “बेस्ट गवर्नमेंट लेड असिस्टीव टेक्नोलॉजी अवार्ड “ से सम्मानित

Aman Samachar

बिजली चोरी मामले में अधीक्षक अभियंता को निलंबित करने की कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

मुंब्रा में 10 करोड़ रुपये बकाया की खबर से मचा हड़कंप

Aman Samachar

भिवंडी कोनगाँव में एक ही रात में 9 दुकानों में चोरी

Aman Samachar

डालमिया सीमेंट भारत ने 17वें एनसीबी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जीते छह पुरस्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!