Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पूर्व महापौर अनंत तरे को गंगा सागरपुत्र असोसिएशन की ओर दी गई श्रधांजलि 

ठाणे [ युनिस खान ] उत्तर भारत के मल्लाह , निषाद ,  मछुआरा समाज की संस्था गंगा सागरपुत्र असोसिएशन की ओर से ठाणे के पूर्व महापौर व कोली समाज के नेता रहे स्वर्गीय अनंत तरे को श्रधांजलि अर्पित की गयी। असोसिएशन के सदस्यों ने तरे के निधन को समाज की बड़ी   क्षति बताते हुए उनके सामाजिक कार्यों को याद किया।

                      ठाणे के पूर्व महापौर , पूर्व एमएलसी व शिवसेना के उपनेता , एकबिरा देवी देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष , महाराष्ट्र कोली समाज संस्था के अध्यक्ष  समेत विविध पदों पर रहे अनंत तरे के निधन के बाद गंगा सागरपुत्र असोसिएशन की ओर से श्रधांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिसमें अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद ,  उपाध्यक्ष राममहेश निषाद , लौहर सहानी , अर्जुन सहानी , डा आर एन केवट , चंद्रभूषण निषाद ,  कोषाध्यक्ष राम अधार सहानी ,सचिव सुनील सहानी , राम आसरे निषाद , ओमप्रकाश निषाद ,विश्वनाथ केवट ,सचिन सहानी , राम सागर निषाद , कुबेरनाथ सहानी ,  प्रह्लाद सहानी ,राम सुधारे सहानी ,ढुनमुन लाल मल्लाह ,रामहित यादव ,दिलीप शर्मा आदि स्वर्गीय तरे  को श्रधांजलि अर्पित की।  असोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद और उपाध्यक्ष राममहेश निषाद ने तरे को याद करते हुए अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्था के हर कार्यक्रम में वे आकर सहयोग करते थे। महाराष्ट्र में कोली समाज और उत्तर भारत के मल्लाह , केवट , सहानी , निषाद जैसी मछुआरा समाज को जोड़ने और उन्हें सामाजिक एकता में पिरोने का तरे ने काम किया। हमारे समाज के लिए हमेशा सहयोग किया आज उनकी कमी खल रही है।

संबंधित पोस्ट

प्रयागराज महाकुंभ में एड बी एल शर्मा की स्मृति में 3 फरवरी को श्रीमद गीता पाठ और 4 फरवरी को भंडारा 

Aman Samachar

जिला क्षय रोग केंद्र में एक और बाह्य रोगी विभाग 25 अप्रैल से होगा शुरू 

Aman Samachar

कैंसर अस्पताल के साथ त्रिमंदिर बनने से दवा और दुआ दोनों एक जगह मिलेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

एंटीजन टेस्टिंग शिबिर लगाकर कांग्रेस की ओर से कोरोना से बचने के लिए किया मार्गदर्शन

Aman Samachar

बांद्रा के 48 परिवारों का जल्द ही होगा पुनर्वास 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा हिंदी में व्‍हाट्सएप बैंकिंग सेवा का शुभारंभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!