Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त ठाणे में संगीतमय श्री राम कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़ 

ठाणे [ युनिस खान ] 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त कासर वडवली में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद डा संजीव नाईक और रूद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एड धनजय सिंह विविध धार्मिक आयोजनों के साथ मंदिरों की स्वच्छता का कार्यक्रम शुरू किये हैं।

      ठाणे में श्री राम फाउंडेशन और पूर्व सांसद संजीव नाईक की ओर से शनिवार 13 जनवरी से 19 जनवरी दौरान कासर वडवली श्री राम मंदिर परिसर में सात दिनों तक संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह जानकारी श्रीराम फाउंडेशन के अध्यक्ष राम ठाकुर ने दी।

       भगवान श्री राम कथा के मौके पर ठाणे नगरी राममय हो गया। डा संजीव नाईक और श्रीराम फाउंडेशन की ओर से घोड़बंदर रोड पर कासारवडवली स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में भव्य राम उत्सव का आयोजन किया गया है। रूद्र प्रतिष्ठान एवं जय फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट धनंजय सिंह , दीपक उपाध्याय, के पी  मिश्रा, बी के  तिवारी, अंजलि शुक्ला, अरुण शुक्ला, रतन मिश्रा आदि भाग ले रहे हैं। इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गयी  इसके बाद राम चरित्र शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।19 जनवरी शुक्रवार को सातवें दिन श्री राम राज्याभिषेक उत्सव एवं भंडारा आयोजित किया गया है।

संबंधित पोस्ट

अभिनेता निर्मल निरंजन अभिनीत टेलीफिल्म दीवाना मैं दीवाना का शुभ मुहूर्त सम्पन्न

Aman Samachar

 बैंक ऑफ बड़ौदा ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक आत्मानिर्भर भारत रन अल्ट्रा-मैराथन  कुमार अजवानी सम्मानित

Aman Samachar

सरकारी विभागों में ठेके पर कार्यरत खिलाडियों को नौकरी में स्थाई करने की नीति बनेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

राज्य की सभी नगर निगमों को गड्ढों से मुक्त गणेशोत्सव मनाने के लिए काम पर लगने के निर्देश

Aman Samachar

ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के कार्य मेरे लिए सबसे बड़ी ख़ुशी – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

 घोड़बंदर रोड के गड्ढ़ों से हो रही ट्राफिक की समस्या पर मनसे ने जताया रोष

Aman Samachar
error: Content is protected !!