Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

छोटा भीम फ़नस्कूल द्वारा भारत में बनाया जाएगा 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की प्रमुख घरेलू खिलौना निर्माता कंपनी फ़नस्कूल इंडिया लिमिटेड ने प्रसिद्ध कार्टून एनिमेशन सीरीज़ के प्रसिद्ध एक्शन फ़िगर छोटा भीम और दूसरे सात कैरेक्टर के निर्माण और वितरण के लिए लाइसेंस प्राप्त करके एक यादगार कदम उठाया है। फ़नस्कूल ने ग्रीन गोल्ड लाइसेंसिंग एंड मर्चेंडाइजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से एक्शन फ़िगर्स की सीरीज़ लॉन्च करने का लाइसेंस प्राप्त किया है।

      मूल भारतीय एनिमेशन कॉन्टेंट बनाने में प्रमुख, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन पिछले कुछ वर्षों में लाइसेंसिंग और मर्चेंडाइजिंग, मूवी प्रोडक्शन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, डिजिटल बिजनेस, रिटेल स्टोर्स और इवेंट्स में एक प्रमुख व्यवसायिक के रूप में आगे आगे आते हुए स्थापित हुआ है।

      प्रसिद्ध कार्टून एनीमेशन कैरेक्टर, भारत में छोटा भीम एंड फ्रेंड्स एक्शन फ़िगर्स के निर्माण के ज़रिए से हमेशा भारतीय बच्चों और फ़नस्कूल के साथ जुड़े रहने वाले “छोटा भीम” ने एक बार फ़िर साबित कर दिया है कि भारत गुणवत्ता वाले खिलौनों के निर्माण में “आत्मा निर्भर” बनने की ओर बढ़ रहा है। मेक-इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देने के सकारात्मक और सचेत निर्णय में फ़नस्कूल सबसे आगे रहा है और छोटा भीम एंड फ्रेंड्स का अधिग्रहण सही दिशा में पहला कदम है।

       फ़नस्कूल इंडिया लिमिटेड के सीईओ आर जेसवंत ने हाल ही में लॉन्च के बारे में कहा, “हम अपनी स्थापित विनिर्माण और वितरण क्षमताओं में छोटा भीम को शामिल करते हुए प्रसन्न हैं। हमारा मौजूदा पैमाना और वितरण नेटवर्क भारत में छोटा भीम की क्षमता को अधिकतम करने के लिए आदर्श मंच तैयार करता है हमारे उत्पाद पोर्टफ़ोलियो की महत्वपूर्ण अधूरी जरूरतों को पूरा करता है। “

  ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और सीओओ समीर जैन ने कहा, “जब बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, गैर-विषैले खिलौने बनाने की बात आती है, तो भारत में फ़नस्कूल के अतिरिक्त दूसरा कोई विकल्प नहीं है। छोटा भीम और अन्य 7 एक्शन फ़िगर्स के निर्माण और वितरण के साथ फ़नस्कूल इंडिया को लाइसेंस देकर हम बेहद खुश हैं। अपने विस्तृत वितरण नेटवर्क कौशल के साथ, हमें विश्वास है कि छोटा भीम एक्शन फ़िगर्स देश के प्रत्येक बच्चे तक पहुंचेंगे।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमण के साथ मनाया’ग्रीन राइड – एक पहल स्वच्छ हवा की ओर 

Aman Samachar

बेलापुर विभाग के दीवाले गांव में अनाधिकृत फेरीवालों व शेडों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई

Aman Samachar

भिवंडी के रईस हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जनजागरण

Aman Samachar

रैपीपे की वेबसाइट व ऐप पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी व पंजीकरण सुविधा उपलब्ध

Aman Samachar

अभिनेता सूरज सम्राट भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी की शूटिंग में व्यस्त

Aman Samachar

जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज की उल्लेखनीय सफलता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!