Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

88 फीसदी इंटर-सिटी बसयात्री प्रीमियम इलेक्ट्रिक बसों का अनुभव करने के इच्छुक

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] इंटरसिटी भारतीय बस यात्रियों पर केंद्रित न्यूगो यात्रा अध्ययनों से खुलासा हुआ है कि जहां 96% उत्तरदाताओं को प्रीमियम इलेक्ट्रिक बस की अवधारणा पसंद आई और उनके 91% हिस्से ने इसे बेमिसाल पाया, वहीं 88% उत्तरदाता किसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक बस द्वारा प्रदान किया जाने वाला अनुभव हासिल करने को लेकर बेहद उत्सुक दिखे। इसके अलावा लोगों ने इन बसों के लिए ज्यादा भुगतान करने की गहरी इच्छा जताई है। 77% यात्रियों का कहना है कि प्रीमियम इलेक्ट्रिक बस यात्रा के लिए वे ज्यादा भुगतान करने को राजी हैं।

          शोध के ये निष्कर्ष ग्रीनसेल मोबिलिटी के प्रमुख इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कोच ब्रांड न्यूगो द्वारा 10 शहरों में 2800 से ज्यादा उत्तरदाताओं के साथ आयोजित अपनी तरह के पहले साक्षात्कार-आधारित अध्ययन का हिस्सा हैं। दुनिया की अग्रणी अंतर्दृष्टि और परामर्श कंपनी कांतार के साथ साझेदारी में किए गए इस अध्ययन का उद्देश्य भारतीय इंटर-सिटी बस यात्रियों की जरूरतों को समझना था। अध्ययन में गुणात्मक और मात्रात्मक अनुसंधान, इन दोनों विधियों का उपयोग करते हुए कई बस यात्री सेगमेंट्स- प्रीमियम एसी, किफायती एसी, गैर-एसी आदि शामिल थे।

        बस यात्रा के मामले में नए युग के यात्री किसी कनेक्टेड अनुभव की अपेक्षा रखते हैं। किसी विशेष बस ब्रांड को तरजीह देने के शीर्ष 5 कारणों में से एक है- ‘तकनीकी रूप से उन्नत होना’ और 62% उत्तरदाताओं का कहना है कि बसों में चार्जिंग पॉइंट की उपलब्धता अनिवार्य है। बस यात्री बस की स्थिति के बारे में भी लगातार अपडेट रहना चाहते हैं, जिसमें अधिकांश लोग बस के शिड्यूल, देरी आदि की सूचना मिलने की उम्मीद रखते हैं, जो सेवा की पेशकश का एक ‘अनिवार्य’ हिस्सा होना चाहिए ।कोविड-19 के बाद पहले की तुलना में सुरक्षा और स्वच्छता की मांग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ-साथ एक और मुख्य प्रवृत्ति देखी गई है कि यात्रियों को परिवहन के स्वच्छ विकल्पों की जरूरत महसूस होने लगी है। जलवायु संकट को लेकर बढ़ती जागरूकता के चलते नए युग का भारतीय यात्री ग्रीन ट्रैवल को अपनाने के लिए तैयार है।

         ग्रीनसेल मोबिलिटी के निदेशक सतीश मंधाना ने इस पेशकश के बारे में बात करते हुए कहा, “परंपरागत रूप से, यात्रा के साधन के रूप में बस का उपयोग करते हुए इंटरसिटी यात्रा करना इंटरसिटी यात्रियों के लिए दूर की कौड़ी रहा है। आज उपभोक्ता अपने यात्रा विकल्पों के लिए सुरक्षा, समयबद्धता, साफ-सफाई, बेहतर यात्रा अनुभव और पैसा वसूल विकल्पों की तलाश में रहता हैं। न्यूगो की इलेक्ट्रिक बसें जलवायु के अनुकूल खामोशी से यात्रा कराती हैं और इनके शानदार बुनियादी फीचर वैश्विक मानकों के अनुरूप हैं। कंपनी की बेहतर ग्राहक सेवा और किफायती मूल्य निर्धारण का उद्देश्य न्यूगो को इंटरसिटी यात्रा का सबसे पसंदीदा विकल्प बनाना है। सेवा की अनूठी पेशकश बन चुकीं न्यूगो बसों को नवीनतम तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा तथा ग्राहक लाउंज, ऐप बुकिंग, लाइव ट्रैकिंग और निर्बाध ग्राहक अनुभव के जरिए शुरू से अंत तक की सुविधा प्रदान की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

छत्रपति शिवाजी महराज अस्पताल का मनपा आयुक्त ने दौराकर विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

Aman Samachar

मनपा कर्मचारियों को 18 हजार रुपये सनुग्रह अनुदान घोषित ,अक्टूबर माह का वेतन 20 अक्टूबर से पहले

Aman Samachar

धार्मिक स्थल खोलने की मांग को लेकर मनसे ने किया वृजेश्वरी मंदिर के सामने घंटानाद आन्दोलन 

Aman Samachar

सफाई के अभाव में नाले में तब्दील होती कामवारी नदी को बचाने की उठी मांग

Aman Samachar

यातायात में बाधा बने लावारिस वाहनों के खिलाफ मनपा ने शुरू की कार्रवाई 

Aman Samachar

जिले में कोरोना संक्रमण की कमी के बाद लाक डाउन में मिली ढील , दो बजे तक खुली दुकानें

Aman Samachar
error: Content is protected !!