Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा ने निकाला सायकिल मोर्चा , दर वृद्धि कम नहीं करने पर केन्द्रीय मंत्रियों को महाराष्ट्र घूमने से रोकने की चेतावनी

ठाणे [ युनिस खान] लाक डाउन से अब तक 11 बार इंधन दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा ने ठाणे से भाजपा प्रदेश कार्यालय मुंबई तक सायकिल मोर्चा निकालकर दर वृद्धि कम करने की मांग किया। पुलिस ने राकांपा के मोर्चे को नितिन जंक्शन पर रोककर कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

               राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड के आदेश पर आज सुबह प्रदेश राकांपा युवक कांग्रेस अध्यक्ष महबूब शेख , ठाणे शहर राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे के नेतृत्व में ईंधन दर वृद्धि के खिलाफ राकांपा की ओर से सायकिल मोर्चा निकाला गया।  ठाणे से भाजपा प्रदेश कार्यालय मुंबई के लिए निकले मोर्चे के नितिन जंक्शन पहुँचने पर पुलिस ने रोक लिया। राकांपा प्रदेश युवक अध्यक्ष शेख ने कहा कि बहुत हो गयी महगाई की मार की घोषणा करते हुए सत्ता में आई नरेंद्र मोदी सरकार के राज में जनता महगाई से त्रस्त है। बार बार ईंधन दर वृद्धि से सामान्य नागरिकों की कमर टूट गयी है। मोदी सरकार आम नागरिकों की जेब में डाका डाल रही है। शहर अध्यक्ष परांजपे ने कहा कि कच्चे तेल की अन्तराष्ट्रीय  स्तर पर कीमतें कम होने के बावजूद ईंधन की बार बार दर वृद्धि की जा रही है। परांजपे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने ईंधन की दर कम नहीं किया तो केन्द्रीय मंत्रियों को महाराष्ट्र में घूमने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में आघाडी सरकार दौरान कच्चे तेल की अन्तराष्ट्रीय स्तर पर दर अधिक थी और देश में भण्डारण क्षमता कम होने के बावजूद ईंधन की दर नियंत्रित थी।  आज अन्तराष्ट्रीय स्तर पर दर कम और भण्डारण क्षमता अधिक होने के बाद करीब 11 बार ईंधन की दर वृद्धि की गयी है। आज पेट्रोल की दर 91 . 18 रूपये प्रति लीटर व डीजल की दर 81 . 44 रूपये है। अब केंद्र सरकार में बैठे भाजपा के मंत्रियों को महगाई दिखाई नहीं दे रही है।  ठाणे शहर राकांपा युवक अध्यक्ष विक्रम खामकर ,प्रदेश राकांपा सचिव व नगर सेवक सुहास देसाई , नगर सेवक अशरफ पठान शानू ,पूर्व राकांपा युवा अध्यक्ष मंदार  केनी ,महिला कार्याध्यक्ष सुरेखाताई पाटील ,युवती अध्यक्षा पल्लवी जगताप ,विद्यार्थी अध्यक्ष प्रफुल्ल काम्बले , परिवहन मोहसिन शेख , सलीम पटेल , रत्नेश दुबे ,प्रभाकर सावंत समेत बड़ी संख्या में राकांपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सायकिल मोर्चे में शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

मनपा परिवहन सेवा की बसों के आभाव के चलते 100 बस चालक लगे संपत्ति कर वसूली में 

Aman Samachar

अवैध निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा

Aman Samachar

ओटीएम मुंबई – पहली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व्यापार प्रदर्शनी में महामारी के बाद पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Aman Samachar

डालमिया सीमेंट ने पश्चिम भारत में ‘एव्‍री होम हैप्‍पी ऑफर’ की घोषणा की 

Aman Samachar

बुटिबोरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, शशिकांत कोठारकर बने अध्यक्ष

Aman Samachar

श्‍याम स्‍टील ने विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के साथ अपना नया टीवी विज्ञापन कैम्‍पेन किया लॉन्‍च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!