Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अतिधोखादायक इमारतों को खाली कराके तोड़ने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

ठाणे [ युनिस खान ] मानसून में अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से शहर की अतिधोखादायक सी – 1 श्रेणी के सभी इमारतों को खाली कराके तोड़ने का आदेश मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने सभी प्रभागों के सहायक आयुक्तों को दिया है।  उन्होंने शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य 31 मई तक पूरा कराने का आदेश दिया है।

             मानसून के दौरान धोखादायक इमारतों की दुर्घटना टालने के उद्देश्य से मनपा आयुक्त डा शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारीयों की आन लाईन बैठक मनपा क्षेत्र की सभी धोखादायक इमारतों की समीक्षा किया।  सभी प्रभागों की सी – 1 , सी – 2 एवं सी 2 अ श्रेणी की इमारतों की मनपा ने प्रतिवर्ष  तरह सूची जारी किया है।  लोकमान्य नगर सावरकर नगर , कलवा , माजीवाडा मानपाडा ,दिवा , मुंब्रा ,ऊथालसर , वर्तक नगर , नौपाडा आदि प्रभाग समिति क्षेत्र की सभी सी – 1 श्रेणी की अतिधोखादायक इमारतों को खाली कराके तोड़ने का आदेश मनपा आयुक्त डा शर्मा ने दिया है। वर्तमान में जिन सड़को की मरम्मत का कार्य शुरू है उन्हें शीघ्र पूरा कराने व घनकचरा विभाग की ओर से साफ़ कराने के साथ ही 31 मई तक सभी नालों की सफाई कराने का आदेश दिया है। इसी तरह सार्वजनिक निर्माण विभाग को सडकों , फुटपाथ ,नालों आदि चेंबर के टूटे ढक्कन बदलने व खड्ढे पाटने का निर्देश दिया है। चक्रवाती तूफान से सडकों पर आये कचरे , मिट्टी , पेड़ो की डालियाँ , कचरा साफ कराने का आदेश संबंधित अधिकारीयों को आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने जीते दो अवार्ड

Aman Samachar

कोरोना नियमों का उलंघन करने वालों से मनपा ने वसूले 3 करोड़ रूपये से अधिक दंड

Aman Samachar

भिवंडी में युवाओं में टीकाकरण को लेकर नहीं है उत्साह , मनपा स्वास्थ्य विभाग चिंचित

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सार्वजनिक परिवहन, टोल, पार्किंग ,शॉपिंग के लिए एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड की शुरुआत

Aman Samachar

इंडिया गठबंधन के नेता ,पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

भाजपा उद्योग अघाड़ी के नेत्र चिकित्सा शिविर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!