Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ग्रीनप्लाई आंतरिक स्‍थानों के लिए सुरक्षित व स्‍वस्‍थ मटेरियल पर जागरूकता के नए-नए तरीकों का इस्‍तेमाल

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ग्रीनप्लाई इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड उपभोक्‍ता के स्‍वास्‍थ्‍य और सेहत को ध्‍यान में रखकर अपने उत्‍पादों एवं प्रक्रियाओं में नवाचार लाने में आगे रही है। महामारी के बाद से इंटीरियर सेक्‍टर में तेजी से हुए बदलाव के साथ, ग्रीनप्लाई ने फॉर्मेल्‍डीहाइड के उत्‍सर्जन को शून्‍य तक लाते हुए इनडोर हवा की गुणवत्‍ता को सुरक्षित रखने के लिये ज़ीरो-एमिशन प्‍लाईवुड (ई-0) की एक श्रृंखला पेश की है। पिछले साल कंपनी ने मीडिया में एक टेलीविजन विज्ञापन जारी किया था, जिसमें बोमन ईरानी नजर आए थे। उस विज्ञापन में सुरक्षित इंटीरियर्स के लिये सही बिल्डिंग मटेरियल को चुनने की आवश्‍यकता बताई गई थी। ग्रीनप्लाई ने रेडियो स्‍पॉट्स, स्‍पॉन्‍सरशिप टैग्‍स, ट्रेड और इंफ्लूएंसर की भागीदारी के माध्‍यम से 26 शहरों में उपभोक्‍ता से जुड़ाव बढ़ाने के लिये अग्रणी एफएम चैनलों के साथ साझेदारी की है। इस कैम्‍पेन ने प्रेरित करने वाले नोटिफिकेशंस के माध्‍यम से भी अंतिम उपभोक्‍ताओं को लक्षित किया है। ई-0 नवाचार 1 मिलियन से ज्‍यादा परिवारों तक पहुँच चुका है, हालांकि ग्रीनप्लाई द्वारा संबद्ध और कई टचपॉइंट्स के माध्‍यम से अंतिम उपभोक्‍ताओं के बीच जागरूकता निर्मित करना जारी है।

         ग्रीनप्लाई ने दिया मिर्जा जैसे सेलीब्रिटीज और जाने-माने आर्किटेक्‍ट्स संजय पुरी और आशीष शाह समेत सोशल मीडिया पर कैटेगरी इंफ्लूएंसर्स को लिया है, ताकि वे ज़ीरो एमिशन प्‍लाईवुड को चुनने के अपने अनुभव साझा करें। हरित और स्‍वस्‍थ हवा का महत्‍व बताने वाले कैम्‍पेन के तहत ग्रीनप्लाई ने अपनी तरह का अनोखा एक एक्टिवेशन किया है, जिसमें गाना ऐप पर रियल टाइम में एक्‍यूआई बताने वाले विज्ञापन दिये जा रहे हैं। जबकि जमीनी स्‍तर पर ग्रीनप्लाई ने दिल्‍ली में ‘ज़ीरो एमिशन’ बस शेल्‍टर्स स्‍थापित किये हैं, जो उसके ई-0 प्‍लाईवुड और हवा को शुद्ध करने वाले पौधों से बने हैं और रियल टाइम के आधार पर एक्‍यूआई दिखाते हैं। ज़ीरो-एमिशन बस शेल्‍टर्स यात्रियों को आसानी से सांस लेने के लिये स्‍वच्‍छ हरित स्‍थान देने के लिये स्‍थापित किये गये हैं, जो उन्‍हें आउटडोर प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से राहत देते हैं। हालांकि इसके पीछे हमारा इरादा आउटडोर या इनडोर, जिस हवा में हम रहते या सांस लेते हैं, उसकी गुणवत्‍ता पर ध्‍यान आकर्षित करना था। यह एक्टिवेशन ब्राण्‍ड के मौजूदा ई-0 (ज़ीरो एमिशन) कैम्‍पेन का हिस्‍सा है, जिसके द्वारा उपभोक्‍ताओं से सही मटेरियल चुनने का आग्रह किया जा रहा है, ताकि उनका फर्नीचर मजबूत रहे और इनडोर एक्‍यूआई से उनके परिवार भी सुरक्षित और स्‍वस्‍थ रहें। लोगों के हित पर जोर देना और संवाद का अलग तरीका इस कैम्‍पेन को अनूठा बनाता है।

        इस कैम्‍पेन के बारे में ग्रीनप्लाई इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के संयुक्‍त प्रबंध निदेशक श्री सानिध्‍य मित्‍तल ने कहा, “हम इंटीरियर्स के लिये सुरक्षित स्‍वस्‍थ बिल्डिंग मटेरियल चुनने की आवश्‍यकता बताना चाहते थे, लेकिन हम बेहतर ब्राण्‍ड रिकॉल बनाने के लिये प्रासंगिक, मायने रखने वाले और अनोखे टचपॉइंट्स के माध्‍यम से लोगों से जुड़ना और उन्‍हें इसके फायदे बताना चाहते थे। नया कैम्‍पेन उत्‍पाद के विज्ञापन के तौर पर अपनी भूमिका बदलता है और लोगों के हित में जारी एक प्रासंगिक संदेश बन जाता है।

संबंधित पोस्ट

करोड़ों की लागत से हुए मसुंदा तालाब के सौंदर्यीकरण की स्थिति दयनीय

Aman Samachar

मुलुंड – ठाणे के मध्य नए रेलवे स्टेशन का कार्य जल्द शुरू करें – अश्विनी वैष्णव

Aman Samachar

फनस्कूल लॉन्च किया सीज़न के खास खिलौनों और गेम्स की रेंज

Aman Samachar

पेप्वाइंट इंडिया ने बैंकिंग क्षेत्र के अनुभवी राजीव लाल को निदेशक मंडल में किया नियुक्त 

Aman Samachar

इंटरनेशनल क्रिकेट में सुरेश रैना के 15 साल पूरे, लेकिन पहले मैच को नहीं करना चाहेंगे याद

Admin

महंगाई के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!