Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए वाकथान का किया आयोजन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक ने भारत की स्वतंत्रतता के स्वर्णिम 75 सालों पर मनाए जा रहे उत्सव का हिस्सा बनते हुए और हर घर पर तिरंगा फहराने को प्रोत्साहित करते हुए एक वाकथान का आयोजन किया।यह पहल आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित रहा जो हमारे देश के प्यारे तिरंगे को दिलों के और नजदीक लाता है।

              वाकथान की शुरुआत पीएनबी मुख्यालय से हुयी जिसमें प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल के साथ ईडी श्री संजय कुमार, सीजीएम श्री सुनील सोनी, वरिष्ठ अधिकारियों के सहित अन्य कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वाकथान के दौरान एमडी एवं सीईओ श्री गोयल, ईडी श्री कुमार सहित उपस्थित सभी लोगों ने लोगों में देशभक्ति की भावना को भरने के लिए जनता के बीच तिरंगों का वितरण किया।

             पीएनबी कर्मियों के उत्साह व जज्बे की सरहाना करते हुए श्री गोयल ने कहा ”वाकथान 75 सालों से प्रगति के पथ पर अग्रसर भारत और इसकी एकता की भावना, शांति व साहचर्य के प्रति एक प्रतीकात्मक सम्मान है। हम उस  भारत की कल्पना करते हैं जहां कमजोर व अल्प आय वर्ग के लोगों को उचित दरों पर ऋण सहित सभी तरह की वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हों”।

संबंधित पोस्ट

पालघर नगर पालिका , बोईसर ग्राम पंचायत स्लम पुनर्वास प्राधिकरण में शामिल

Aman Samachar

प्रतापगढ़ कारागार के कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान

Aman Samachar

भिवंडी में  राकांपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मनमानी करने वाले कार्यकर्ताओं को जितेंद्र आव्हाड ने सुनाई खरी खरी  ।

Aman Samachar

भारी बारिश के दौरान बचाव व राहत के लिए ठाणे मनपा प्रशासन तैयार

Aman Samachar

सीए एग्जाम में श्रेयश शिंदे की शानदार सफलता

Aman Samachar

कोरोना वैक्सीन आते ही टीकाकरण मुहीम शुरू करने के लिए जिला प्रशासन सुसज्ज – जिलाधिकारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!