Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फेरेवालों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई मुहिम तेज 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा ने शहर में फेरीवालों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दिया है। सहायक मनपा आयुक्त कल्पिता पिंपले के ऊपर हुए हमले के बाद मनपा  आयुक्त डा विपिन शर्मा के आदेश पर पूरे मनपा क्षेत्र में फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम गई है और यह आगे भी जारी रहेगी।
इस अभियान के तहत नौपाड़ा-कोपारी प्रभाग समिति में आलोक होटल, गावदेवी, तीनहाथ नाका, राममरुति रोड, तलावपाली के दुकानों के सामने से फेरीवालों व फुटपाथ पर धंधा करने वालो का मनपा ने सामान जब्त किया है। जांभली नाका से 7 कटलरी बॉक्स, 9 फल के बाक्स और 11 गाड़ियां जब्त की गईं।
माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति के तुरफेपाड़ा ब्रम्हांड , हीरानंदानी चौक से श्री मा स्कूल परिसर में अभियान के दौरान 4 स्टॉल, 3 टपरी, 2 प्लास्टिक पेपर शेड और 5 बैनर पोल मनपा ने तोड़ दिया है। तुरफेपाड़ा में अनाधिकृत प्लास्टिक और बांस की मदद से बनाया गया एक शेड मनपा ने तोड़ दिया है। हीरानंदानी इस्टेट में अर्काडिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर स्थित दुकान से हीरानंदानी रोड पर 4 लोहे के स्टाल, 2 फ्रिज, 1 वाटर कूलर, 1 ठेला और 1 गन्ने के रस की गाडी और स्क्रैप मेटल और जनरेटर मशीन जब्त की गई।
दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में दिवा स्टेशन रोड, दिवा अगसन रोड, दतिवली रोड, मुंब्रादेवी कॉलोनी और शीलफाटा रोड पर अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण हटा दिया गया।  जेसीबी की मदद से 28 ठेले, 03 लोहे के स्टॉल, 06 लकड़ी के टेबल जब्त कर तोड़ दिए गए। मुंब्रा प्रभाग समिति में गुलाब पार्क और तनवर नगर नाका, वाई जंक्शन, कौसा से फेरीवालों , ठेला मालिकों को हटा दिया गया है।  इसके अलावा कलवा वेस्ट, स्टेशन रोड , खारेगांव सब्जी मंडी क्षेत्र, भास्कर नगर, घोलई नगर, शिवशक्ति नगर में अनाधिकृत हाथगाडी मालिकों, फेरीवालों और पथ विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त शंकर पटोले, संतोष वजहरकर, अलका खैरे और सागर सालुंखे ने उपायुक्त अतिक्रमण विभाग वाघमले के मार्गदर्शन में अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों और पुलिस की मदद से की गयी है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी के एक पावरलूम कारखाने में लगी भीषण आग से पूरा कारखाना जलकर खाक

Aman Samachar

रेनो ट्राइबर ने भारत में 1,00,000 सेल्स की उपलब्धि प्राप्त की

Aman Samachar

जिप स्वास्थ्य टीम ने 16 किमी पैदल चलकर अतिदुर्गम दापुरमाल गाँव में किया टीकाकरण

Aman Samachar

जिले के विकसित एवं अविकसित क्षेत्रों में केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से अंतर कम किया जाय – कपिल पाटिल

Aman Samachar

 बैडमिंडटन चैंपियन लक्ष्य सेन का सिडबी ने किया अभिनंदन

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए

Aman Samachar
error: Content is protected !!