Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

शॉपर्स स्टॉप ने की शोस्टॉपर्स के सीजन’22 की शुरुआत

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत का प्रमुख फैशन और ब्यूटी डेस्टीनेशन शॉपर्स स्टॉप शोस्टॉपर्स’22 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शोस्टॉपर्स एक ऐसा सौंदर्य उत्सव है जिसकी लोगों में काफी डिमांड है। पूरी तरह चकाचौंध से भरे इस उत्सव की शुरुआत 26 अगस्त से हो चुकी है जो 11 सितंबर 2022 तक चलेगा। यह उत्सव पूरी तरह से सच्ची प्रेरणा का खजाना होगा। यहां हर सौंदर्य प्रेमी के लिए कुछ न कुछ है! इस फेस्टिवल में ग्राहक नवीनतम ब्यूटी ट्रेंड, शिक्षाप्रद और आकर्षक मास्टरक्लास, मेकओवर सेशन, 50 प्रतिशत तक के अविश्वसनीय डील और व्यक्तिगत परामर्श सहित अन्य गतिविधियों का लाभ उठा सकेंगे। इन गतिविधियों से एक पायदान ऊपर बढ़कर इस ब्रांड द्वारा एक अभियान की भी शुरुआत की जा रही है, जो पारंपरिक मान्यताओं और कल्पनीय सुंदरता के मानकों से परे है। इस अभियान के दौरान दमदार नैरेशन भी होंगे जो उन क्षणों के उत्सव के साथ ‘सबके लिए सौंदर्य’ के विचार को सामने लाएंगे, जो सभी में आत्मविश्वास पैदा करेगा।

           अपने अभियान की शुरुआत के साथ ही यह ब्रांड सौंदर्य को लोकतांत्रिक और सर्वसुलभ बनाने के लिए सुंदरता के रूढ़िवादी मानकों और प्रतिगामी विश्वासों को तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म ग्लैमरस और आकांक्षी है, जो अलग-अलग उम्र और लिंग के लोगों को साथ जोड़ती है और समावेशिता को बढ़ावा देती है। यह एक युवती, एक कपल, एक ट्रांस महिला, एक पुरुष और एक फिटनेस पसंद करने वाले के जीवन के उल्लेखनीय क्षणों पर प्रकाश डालती है। फिल्म के हर किरदार की अपनी खूबसूरती है और इसे व्यक्त करने का एक अनूठा तरीका है। शॉपर्स स्टॉप को उम्मीद है कि इस अभियान के माध्यम से, लोग अपने आंतरिक आत्मविश्वास की खोज करने के लिए प्रेरित होंगे। यह लोगों को अपना असली रूप के साथ ही यह दिखाने के लिए प्रोत्साहित करता है कि सुंदरता उन्हें कैसे सशक्त बना सकती है।

          लॉन्च के मौके पर ब्यूटी के कस्टमर केयर एसोसिएट और प्रेसिडेंट बीजू कासिम ने कहा कि सौंदर्य हमारे प्रमुख रणनीतिक स्तंभों में से एक है और शोस्टॉपर्स’22 के लॉन्च के साथ, हम सुंदरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित कर रहे हैं। हम समावेशिता का एक मजबूत संदेश देने के साथ ही सुंदरता की विभिन्न बारीकियों का जश्न मनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां हर सौंदर्य उत्साही के लिए कुछ न कुछ है जिसे वे संजोने के साथ ही उससे प्रेरणा ले सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनके ग्राहक शोस्टॉपर्स’22 का सक्रिय हिस्सा बनेंगे और अभियान के तहत पेश की जाने वाली विभिन्न पेशकशों की सराहना करेंगे।

         ग्राहक मैक, पाको रबान्ने, लैक्मे आर्सेलिया जैसे सबसे हॉट ब्यूटी ब्रांड्स पर शानदार डील्स का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, खरीदार विशेषज्ञ सौंदर्य सलाहकारों के साथ मास्टरक्लास, मेकओवर और व्यक्तिगत परामर्श के माध्यम से सुंदरता और कलात्मकता में सर्वश्रेष्ठ अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। खरीदारों के लिए यह सुविधा सभी शॉपर्स स्टॉप और एसएस ब्यूटी स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगी।

      इतना ही नहीं, इस अभियान के दौरान 3000 रुपए की खरीदारी पर ग्राहकों के पास प्रतिदिन एक आईफोन 13 जीतने का भी मौका है। विजेताओं की घोषणा प्रतिदिन की जाएगी।तो साल के सबसे बड़े सौंदर्य उत्सव के लिए तैयार हो जाइए। ज्यादा अपडेट के लिए @shoppers_stop, @ssbeauty के इंस्टाग्राम पेज पर बने रहें।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सीएसआर के अंतर्गत 3000 पौधों का वृक्षारोपण

Aman Samachar

मेरा परिवर मेरी जिम्मेदारी जैसे मेरा मानसिक आरोग्य मेरी जिम्मेदारी की पहचान जरुरी  – डा. शिल्पा आडारकर 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 6 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ कर देश को गहन वित्तीय समावेशन से जोड़ा

Aman Samachar

RIL को पहली तिमाही में हुआ 13,248 करोड़ रुपये का मुनाफा, जियो के ARPU में हुई 7.4 फीसद की वृद्धि

Admin

फ्यूचर जेनेराली के हेल्थ एलीट कवर के साथ दुनिया भर में प्राप्त करें स्वास्थ्य देखभाल 

Aman Samachar

डोंबिवली एमआयडीसी की शक्ति प्रोसेस कंपनी में लगी भीषण आग

Aman Samachar
error: Content is protected !!