Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

पर्यावरण जागरूकता के लिए शिवशान्ति प्रतिष्ठान ने किया वृक्षारोपण

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शिवशान्ति प्रतिष्ठान गो ग्रीन रेवोल्यूशन मुहिम के द्वारा लगातार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगो को पर्यावरण से जोड़ना है। ताकि सभी पर्यावरण के महत्व को समझे व पर्यावरण को प्रमुखता दें।
        इसी मुहिम के तहत संस्था द्वारा हर सप्ताह तथा किसी के जन्मदिन, शादी के सालगिरह जैसे अवसर पौधरोपण कर लोगों को इस मुहिम से जोड़कर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा उपवन स्थित पलायदेवी मंदिर के पास जनमुद्रा ( मराठी दैनिक समाचार पत्र ) के संपादक दीपक दलवी व शिवशांति प्रतिष्ठान के सदस्य मृत्युंजय श्रीवास्तव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण सम्पन्न किया गया।
        इस अवसर पर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने जन्मदिन की बधाई दी व संस्था से इसी तरह सभी को संस्था से जुड़कर कार्य करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र उपाध्याय, शिवम शुक्ला, अध्यापिका शिक्षा संस्कार, सत्यनारायण शर्मा व अन्य संस्था के सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

संबंधित पोस्ट

जनता दरबार में आने वाली शिकायतों के निराकरण में कोई कसर नहीं – अशफाक अहमद

Aman Samachar

मुआवजा फर्जीवाड़ा में मास्टमाइंड नायब तहसीलदार फरार, अब तक 17 गिरफ्तार

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में दिवंगत पदाधिकारियों की शोक सभा में जन्नत के लिए की दुवाएं

Aman Samachar

पावरलूम कारखाने में लगी भीषण आग में लाखों रूपये का माल जलकर राख

Aman Samachar

 रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वस्थ्य रहने के नियमित योग करना चाहिए – बी पी एस राज    

Aman Samachar

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक गुलदस्ते के फूल- आबू आसिम आजमी

Aman Samachar
error: Content is protected !!