Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो इंडिया ने फेस्टिव सीजन को सेलीब्रेट करने के लिए काइगर, ट्राइबर और क्विड का लिमिटेड एडिशन पेश

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] फेस्टिव सीजन की खुशियों को और बढ़ाने के लिए, भारत में नंबर वन यूरोपीय ब्रांड, रेनो, अपने ग्राहकों के लिए अपनी पूरी रेंज का फेस्टिव लिमिटेड एडिशन (एलई) पेश करता है जिसमें इसका इनोवेटिव प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो – काइगर, ट्राइबर और क्विड शामिल है। इनोवेशन पर फोकस करते हुए, इन लिमिटेड एडिशंस को ग्राहकों की लगातार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

        फेस्टिव लिमिटेड एडिशन रेंज, रेनो काइगर एंड ट्राइबर के आरएक्सजेड वेरिएंट्स और रेनो क्विड के क्लाइंबर वेरिएंट में उपलब्ध होगी। ये सब ट्रांसमिशन में ड्यूल टोन कॉम्बिनेशन ऑफ व्हाइट कलर और मिस्ट्री ब्लैकरूफ ओनली में उपलब्ध होगी। कारों के आकर्षण को बढ़ाते हुए, लिमिटेड एडिशन रेंज में फ्रंट ग्रिल, डीआरएल/हेडलैम्प्स और साइड डोर डिकल्स के इर्द-गिर्द स्पोर्टी रेड एक्सेंट के साथ आकर्षक एक्सटीरियर कलर शामिल होगा ।

        भारत में रेनो को टॉप फाइव ग्लोबल मार्केट्स में ड्राइव करने में रेनो काइगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एलई रेंज की उपरोक्त सभी फीचर्स के अलावा, रेनो काइगर फेस्टिव एलई लाल रंग में व्हील सिल्वरस्टोन और कैलीपर्स ऑफर करता है, जो कार की स्पोर्टीनेस में और इजाफा करता है। वर्ल्ड-क्लास टर्बोचार्ज्ड 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित, रेनो काइगर वायरलेस स्मार्टफोन चार्ज और क्रूज कंट्रोल फंक्शंस के साथ बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस और कंफर्ट देता है। रेनो काइगर को अग्रणी ग्लोबल कार एसेसमेंट प्रोग्राम, ग्लोबल एनसीएपी की तरफ से एडल्ट यात्रियों की सुरक्षा के लिए 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग से दिया गया है।

         उत्कृष्ट गुणवत्ता, मॉड्यूलरिटी और सुपीरियर वैल्यू पैकेजिंग के साथ आकर्षक डिजाइन के लिए रेनो ट्राइबर को ग्राहकों ने खूब पसंद किया है। रेड एक्सेंट के साथ न्यू कलर हार्मोनी की पेशकश करने वाली एलई रेंज के सभी फीचर्स के अलावा, पियानो ब्लैकव्हील कवर्स और डोर हैंडल्स के साथ ट्राइबर एलई और खूबसूरत हो जाता है। रेनो ट्राइबर सभी पंक्तियों में बेस्ट लेवल सीटिंग स्पेस प्रदान करता है और अपनी कैटेगरी में 625L का सबसे बड़ा बूट स्पेस उपलब्ध कराता है। यह बेस्ट लेवल सेफ्टी फीचर्स के साथ बनाया गया है और ग्लोबल एनसीएपी की तरफ से इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग फॉर एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी मिला है।

        खूबसूरती, इनोवेशन और अफोर्डेबिलिटी के स्तंभों पर निर्मित, रेनो क्विड 4,00,000 से अधिक खुश ग्राहकों के साथ भारत में रेनो के लिए एक असली गेम-चेंजिंग प्रॉडक्ट रहा है। रेनो क्विड एलई में फ्रंट में रेड हाइलाइट्स और रियर स्किड प्लेट्स, के साथ ही सी-पिलर पर एक्सटीरियर इंबेलिशमेंट “क्लाइंबर” डिकल इसकी स्टाइल में चार-चांद लगा देता है। व्हील कवर में पियानो ब्लैक कलर और ओआरवीएम कार के समग्र विजुअल अपील को बढ़ा देता है।

      फेस्टिव लिमिटेड एडिशन त्योहारी सीजन के लिए तैयार किए गए सभी एडिशनल डिजाइन एलीमेंट्स के साथ एक बेजोड़ वैल्यू की पेशकश करता है, जो ग्राहकों को मौजूदा काइगर आरएक्सजेड, ट्राइबर आरएक्सजेड और क्विड क्लाइंबर की कीमत पर उपलब्ध है। फेस्टिव लिमिटेड एडिशन रेंज की बुकिंग आज से रेनो के अधिकृत डीलरशिप पर शुरू हो गई है।

संबंधित पोस्ट

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पूर्वी भारत की पहली होम-आधारित उपशामक कैंसर देखभाल सेवाएं शुरू की 

Aman Samachar

सिडबी के नए उप प्रबंध निदेशक के तौर पर श्री सुदत्त मंडल ने प्रभार ग्रहण किया

Aman Samachar

बगैर स्वैब लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बनाने वाले कोविड सेंटर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Aman Samachar

ईद मेहंदी महोत्सव में 523 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

त्योहारों के आगमन के साथ ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “ख़ुशियों का त्योहार” की शुरुआत की

Aman Samachar

स्थायी भविष्य के लिए वृक्षारोपण, युवाओं को प्रेरित करना आवश्यक

Aman Samachar
error: Content is protected !!