Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच पर एड शर्मा की स्मृति में चौथा पुरस्कार कानूनविद को दिया जायेगा

ठाणे [ इमरान खान ] वकील एड बी एल शर्मा की स्मृति में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में प्रति वर्ष एक कानूनविद को पुरस्कार दिया जाएगा । इसकी घोषणा वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा ने की है। गत 29 वर्षो से ठाणे के रामगणेश गडकरी रंगायतन में होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच पर तीन राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार दिए जाते हैं।
           शुक्रवार को जन्मदिन के दूसरे दिन शनिवार 4 फरवरी 2023 को दिल का दौरा पड़ने से राजस्थानी सेवा समिति , हिंदी भाषी एकता परिषद व ब्रह्म फाउंडेशन के अध्यक्ष व कवि सम्मेलन का संयोजन करने वाले एड शर्मा का निधन हो गया था । मंगलवार को वर्तकनगर के दोस्ती विहार क्लब हाउस में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजस्थानी , हिंदी भाषी समेत सभी भाषा भाषी व समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान गणमान्य लोगों ने एड शर्मा के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को भारी क्षति हुई है । जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है । आज भले ही वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके कार्य हम सबको प्रेरणा देते रहेंगे । वे अपने विचार और कार्यों के लिए याद किए जाते रहेंगे । दिवंगत एड बी एल शर्मा के बड़े भाई व भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि उनकी विरासत को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे। श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विवेक पंडित ,पूर्व सांसद डा संजीव नाईक ,विधायक एड निरंजन डावखरे , संजय केलकर  , संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय जाधव , पुलिस अधिकारी प्रकाश पाटील ,संजय धुमाल समेत बड़ी संख्या में वकील ,  डाक्टर ,चार्टर्ड एकाउंटेंट समेत बड़ी संख्या विविध अंगो के गणमान्य सभी समाज , वर्ग के लोग उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

भाजपा की गुटबाजी के चलते प्रदेश सचिव दयानंद चोरघे ने दिया सदस्यता से त्यागपत्र 

Aman Samachar

पहले दूसरों पर निर्भर भारत मोदी सरकार के नेतृत्व में बारह साल में आत्मनिर्भर बना –  रविन्द्र चव्हाण 

Aman Samachar

रेनो ने भारत में लॉन्‍च किया “रेनो एक्सपीरियंस डेज़” 

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज के शिक्षक मकसूद अंसारी के सेवा संपूर्ति पर समारोह पूर्वक सत्कार 

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के पांच मरीजों का मनपा की कलवा अस्पताल में सफल आपरेशन

Aman Samachar

विधायक सरनाईक की अवैध मंजिल का दंड माफ़ करने के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!