Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

सेवा निवृत्त शिक्षिका व मजदूर नेता के निधन पर श्रधांजलि देकर उनकी सेवाओं को किया याद

मुंबई [ युनिस खान ]  मुंबई मनपा की सेवा निवृत्ति शिक्षिका सुश्री सीता सिंह व म्युनिसिपल मजदूर यूनियन के प्रभावशाली नेता,कुशल वक्ता फिरतुराम यादव के निधन के बाद लोगों ने श्रन्धांजलि देकर उनकी सेवाओं को याद किया है। दोनों दिवंगत शिक्षा सेवियों की आत्म शांति व उनके परिजनों को दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करने के लिए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना किया।
     इस अवसर पर डॉ बाबुलाल सिंह(उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस),मनपा शालाओं के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर पाण्डेय,श्री भगवान तिवारी(वरिष्ठ साहित्यकार)  शिक्षाविद्  जयनारायन मिश्रा  ,चंद्रवीर बंशीधर यादव(महासचिव-यादव महासभा),बीरेंद्र पाठक(अध्यक्ष-महानगरी मित्र मंडल),डॉ सचिन सिंह(अध्यक्ष-युवा ब्रिगेड असोसिएशन),शिक्षाविद् डॉ आर एम पाल, डॉ अमरबहादुर पटेल,राजेश पी . यादव,राजकुमार यादव,शिक्षक महासभा के महासचिव के के सिंह,शिक्षक नेता मनीराम यादव,शरद सिंह,ब्रजेश उपाध्याय,लोकप्रिय शिक्षक नेता ओमप्रकाश यादव,प्रभाकर शुक्ला, मदनमोहन सिंह ओमप्रताप सिंह, महापौर पुरूस्कृत शिक्षिका राखी टी .सिंह ,सुरेंद्र मिश्रा, ने सुश्री सीता सिंह के शिक्षकों के लिये किये गये संघर्ष एवं सामाजिक कार्यो को याद करते हुये तथा फिरतुराम यादव के मजदूरों के प्रति लगाव,उन्हें न्याय दिलाने हेतु किये गए कार्यो को याद करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करने हेतु प्रार्थना किया।
अंत मे 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी।

संबंधित पोस्ट

मुंबई – ठाणे में इलेक्ट्रिक वाहनों में अवैध परिवर्तित 605 वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने की कार्रवाई

Aman Samachar

समय पूर्व मनपा चुनाव न होने से प्रशासक नियुक्त करने की संभावना बढ़ी , गेंद नगर विकास विभाग के पाले में 

Aman Samachar

कैग रिपोर्ट के हवाले से 309 करोड़ रूपये के राजस्व हानि का नगर सेविका ने उठाया मुद्दा 

Aman Samachar

1200 फ्लैट धारकों ने बिल्डर के ख़िलाफ़ 26 जनवरी को आंदोलन की दी चेतावनी 

Aman Samachar

मुंब्रा-कौसा में एसआईआर कार्य की सफलता पर शमीम खान का हुआ सत्कार

Aman Samachar

गांव को हमेशा स्वच्छ रखने के लिए सभी का योगदान महत्वपूर्ण – मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!