Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

स्‍टरलाइट पावर ने जम्‍मू कश्‍मीर में पीएफसी से किश्‍तवाड़ ट्रांसमिशन प्रोजेक्‍ट का किया अधिग्रहण

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] स्‍टरलाइट पावर, भारत और ब्राजील में पावर ट्रांसमिशन (विद्युत संप्रेषण)  के प्रमुख डेवलपर एवं सॉल्‍यूशंस प्रोवाइडर, ने पीएफसी कंसल्टिंग लिमिटेड (पीएफसीसीएल) से एक स्‍पेशल पर्पज व्‍हीकल (एसपीवी), किश्‍तवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की है।

        पीएफसीसीएल एक महारत्‍न पब्लिक सेक्‍टर एंटरप्राइज, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) के पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली सहायक कंपनी है। यह परियोजना स्‍टरलाइट पावर को मार्च 2022 में टैरिफ बेस्‍ड कॉम्‍पीटिटिव बिडिंग (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्‍यम से दी गई थी। किश्‍तवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड एसपीवी के माध्‍यम से, कंपनी 35 वर्षों की अवधि के लिए जम्‍मू एवं कश्‍मीर (जेएण्‍डके) में एक महत्‍वपूर्ण ट्रांसमिशन प्रोजेक्‍ट का निर्माण, स्‍वामित्‍व, परिचालन और रख-रखाव करेगी।

             इस परियोजना में किश्‍तवाड़ में 400/132केवी जीआईएस सबस्‍टेशन और 400 केवी किशनपुर-दुलहस्‍ती एलआइएलओ (लाइन इन लाइन आउट) ट्रांसमिशन लाइन शामिल होगी। ट्रांसमिशन सिस्‍टम का इस्‍तेमाल 1000 मेगावाट बिजली को पकलडुल हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्‍ट से निकालकर किश्‍तवाड़ सबस्‍टेशन पहुँचाने में किया जाएगा। स्‍टरलाइट पावर में इंडिया ट्रांसमिशन बिजनेस के डायरेक्‍टर एवं सीईओ श्री मनीष अग्रवाल ने कहा, “स्‍टरलाइट पावर में हम अपनी पावर ट्रांसमिशन परियोजनाओं के माध्‍यम से बिजली की कनेक्टिविटी सुनिश्चित कर मानवता को सशक्‍त बनाने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

      किश्‍तवाड़ ट्रांसमिशन प्रोजेक्‍ट के साथ हमारा उद्देश्‍य जेएण्‍डके क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूती देना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। यह टैरिफ-बेस्‍ड कॉम्‍पीटिटिव बिडिंग (टीबीसीबी) मोड के तहत भारत में स्‍टरलाइट पावर की 17वीं पावर ट्रांसमिशन परियोजना होगी।

संबंधित पोस्ट

 एक वर्ष के सभी बच्चों को न्युमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन का डोज दिलाने का महापौर ने किया आवाहन 

Aman Samachar

 रेड लाइट एरिया में व्यक्ति ने की हवा में फायरिंग

Aman Samachar

यातायात समस्या सुलझाने के लिए निरिक्षण कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन 

Aman Samachar

कमिंस इंडिया लिमिटेड के 30सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही व अवधि के नतीजे

Aman Samachar

मुंबई की तर्ज पर रिहायशी सोसायटियों को टीकाकरण व 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को दो सत्र में स्लाट उपलब्ध कराने का निर्णय

Aman Samachar

इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एका मोबिलिटी ने गोइगोनेटवर्क के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!