Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भईंदर में श्रीमद भगवत कथा के आयोजन की जोरदार तैयारी शुरू 

 ठाणे [ युनिस खान ] जिले के भईंदर में 12 से 19 मार्च 2023 के दौरान श्रीमद भगवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी लोगों तक पहुँचाने व आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू है। भईंदर के कस्तूरी गार्डन में हुई बैठक में अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया। बैठक का सञ्चालन ब्रह्म फाउंडेशन के संस्थापक एड बी एल शर्मा ने किया।

          भईंदर में 12 से 19 मार्च 2023 के बीच आयोजित श्रीमद भगवत कथा ज्ञानयज्ञ के आयोजन को सफल बनाने व इसकी जानकारी देने के लिए हुई बैठक में उपस्थित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साह दिखाते हुए जिम्मेदारी लेने की इच्छा व्यक्त की है। इसमें भाग लेने वाली संस्थाओं में ब्रम्ह फाउंडेशन , श्री खाटूश्याम चैरिटेबल ट्रस्ट , अंजनी कुमार सेवा ट्रस्ट , श्रीश्याम सेवा मंडल , पवनपुत्र सेवा मंडल , सलासर प्रचार समिति , अखिल भारतीय खांडल विप्र सभा , मीरा भाईंदर रामलीला समिति ,राजस्थान जागरण सभा , जीर्णमाता सेवा संघ ,पश्चिम सनाद्य गौड़ महासभा आदि संस्थाएं आयोजन में हिस्सा ले रही हैं। बैठक में एड दिनेश मिश्रा ,ओमप्रकाश शर्मा , छेदीलाल पुरोहित , बिहारीलाल शर्मा ,लक्ष्मीनारायण बजाज , प्यारेलाल इन्दोरिया , सुभाष अग्रवाल , सुरेखा शर्मा , पद्मा शर्मा ,मनोज मिश्रा ,आरती शर्मा , राजेन्द्र शर्मा , रतन कौशिक आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन में पूरा योगदान देने का वादा किया है।

संबंधित पोस्ट

वर्चूसा की तरफ से प्रसिद्ध बी.जे.पी.सी. इन्स्टिट्यूशन के पुनरुद्धार में सहायता

Aman Samachar

शैक्षिक, चिकित्सा एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम संस्थान का कार्य अनुकरणीय – रमेश बैस

Aman Samachar

संशोधित NEET UG 2024 के पाठ्यक्रम की नयी शुरुआत: आकाश बायजूस की विशेषज्ञ मार्गदर्शन

Aman Samachar

कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने किफायती हाउसिंग लोन – प्राइम लॉन्च

Aman Samachar

नाले का कचरे साफ नहीं करने वाले ठेकेदार व संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

 हार्टफुलनेस और एआईसीटीई द्वारा पथप्रदर्शक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Aman Samachar
error: Content is protected !!