Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनाधिकृत निर्माण का रैकेट चलाने वाले अधिकारियों पर कब कार्रवाई करेंगे आयुक्त – संजय घाडीगांवकर 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शहर में हो रहे अनधिकृत निर्माण का रैकेट चलाने वाले अधिकारीयों पर क्या मनपा आयुक्त कार्रवाई करेंगे और घटिया कार्य होने पर अपराध दर्ज होंगे। इस आशय का बयान देकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष के उप जिला प्रमुख संजय घाडीगांवकर ने मनपा क्षेत्र में शुरू अनधिकृत निर्माण और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया है।

            उन्होंने कहा है कि ठाणे मनपा आयुक्त विगत पांच वर्षों में किये गये घटिया कार्यों की आडिट करके दोषी अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे क्या। उन्होंने यह भी कहा है कि अब तक ऐसा नहीं हो रहा है। मनपा क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण का रैकेट चलाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष के उप जिला प्रमुख संजय घाडीगांवकर ने दोषी अधिकारीयों को जेल में डालने की मांग की है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि मनपा क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं, क्या गुणवत्ता के लिहाज से हुए हैं?  इसका पता लगाने के लिए ठाणे मनपा आयुक्त को इन कार्यों का ऑडिट कराना चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए। मनपा प्रशासन को मौखिक आदेशों के बजाय लिखित आदेश दिए जाने चाहिए। महत्वपूर्ण बात यह है कि मनपा  आयुक्तों को तुरंत मामले दर्ज करने चाहिए। ठाणे शहर में अनाधिकृत इमारतों के निर्माण को प्रोत्साहित करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ अपराध दर्ज कराके कार्रवाई करने की मांग ठाणे उप जिलाप्रमुख संजय घाडीगांवकर ने किया है।

संबंधित पोस्ट

सड़कें गड्ढा मुक्त होने तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रोक

Aman Samachar

नव गठित अरविंद पेंडसे विचार मंच शुरू करेगा व्याख्यान माला – ओमप्रकाश शर्मा 

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन वक्तृत्व स्पर्धा २०२२ में लड़कियों ने मारी बाजी 

Aman Samachar

पुलिस कर्मियों के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया की से सतर्कता अभियान

Aman Samachar

1 मार्च को होगी रिलीज फिल्म संदेह – प्रदीप श्रीवास्तव

Aman Samachar

मेडिका ने ब्लैडर कैंसर जागरूकता महीने के दौरान अपने हेमाट्यूरिया क्लिनिक का किया उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!