Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

श्‍याम स्‍टील ने विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के साथ अपना नया टीवी विज्ञापन कैम्‍पेन किया लॉन्‍च 

 नया टीवी विज्ञापन श्‍याम स्‍टील के “हमेशा के लिये स्‍ट्रॉन्‍ग’’ कैम्‍पेन का विस्‍तार 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] प्राइमरी टीएमटी बार्स बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक श्‍याम स्‍टील ने विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के साथ अपना नया टेलीविजन विज्ञापन कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है। नया टीवी विज्ञापन श्‍याम स्‍टील के “हमेशा के लिये स्‍ट्रॉन्‍ग’’ कैम्‍पेन का विस्‍तार है। यह कैम्‍पेन लोगों तक ब्रांड का यह संदेश पहुंचाना चाहता है कि रिश्‍ते का मजबूत बंधन ताकत और लचीलेपन के सही संतुलन से मिलता है, बिल्‍कुल श्‍याम स्‍टील फ्लेक्‍सी स्‍ट्रॉन्‍ग टीएमटी बार्स की तरह। इस टीवी विज्ञापन को रेडिफ्यूजन ब्राण्‍ड सॉल्‍यूशंस प्रा. लि. ने बनाया है और इसका प्रोडक्‍शन हाउस कॉर्नरस्‍टोन है। टीवी विज्ञापन का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया है ।

       ताकत और लचीलेपन का संतुलन रिश्‍तों के आधार को मजबूत रखता है और यह बात श्‍याम स्‍टील ब्राण्‍ड के मूल दर्शन से भी मिलती-जुलती है। टीवी विज्ञापन इस विचार प्रक्रिया को साकार करता है कि जब आपके सपनों का घर श्‍याम स्‍टील फ्लेक्‍सी-स्‍ट्रॉन्‍ग टीएमटी बार्स से बनता है, तो उसमें ताकत और लचीलेपन का सही संतुलन होता है, और यह आपके घर को हमेशा के लिये मजबूत बनाये रखता है। यह विज्ञापन ‘हमेशा के लिए स्ट्रॉन्ग’ कैम्पेन के तहत तीसरा टीवी विज्ञापन है । 

      इस टीवी विज्ञापन कैम्पेन में दिखाया गया है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, सर्दी की एक सुहानी शाम का आनंद ले रहे हैं। अनुष्का को कड़कड़ाती सर्दी से राहत देने के लिए विराट अपना जैकेट अनुष्का को दे देते हैं, लेकिन वह देखती हैं कि विराट भी ठंड से कांप रहे हैं। इसलिए, दोनों एक ही जैकेट शेयर करने का फैसला करते हैं। यह इस कपल के बीच लचीलेपन और समझ को दर्शाता है, जो उनके रिश्ते की नींव को मजबूत बनाता है। इसी तरह, जब घर श्याम स्टील फ्लेक्सी–स्ट्रॉग टीएमटी सरिया से बने होते हैं तो ऐसे घर ज्यादा स्‍थायी होते हैं और उनकी नींव मजबूत होती है ।

       इस टीवी विज्ञापन कैम्पेन के लॉन्च के बारे में, श्री ललित बेरीवाला, डायरेक्टर, श्याम स्टील कहते हैं, “इस कैम्‍पेन का नेरेटिव बतौर एक ब्राण्‍ड ताकत और लचीलेपन को सबसे ज्‍यादा महत्‍व देने के श्‍याम स्‍टील के सिद्धांत को संजोता है। घरों में अपनों के साथ हमारा जो रिश्ता होता है, वो मजबूत नींव पर टिका होता है। दर्शकों ने पहले के टीवी विज्ञापनों को भी काफी पसंद किया था और विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा का स्‍टार पावर हमें अपने लक्षित ग्राहकों के साथ जुड़ने में मदद करेगा ।”

      रेडिफ्यूजन ब्राण्‍ड सॉल्‍यूशंस प्रा. लि. की सुश्री श्रीपर्णा गुप्‍ता ने कहा, “इस फिल्‍म में यह दिखाने के लिये रोजाना की आम स्थितियों की कहानी बयां की गई है कि रिश्‍तों में लचीलापन होने से वह सालों तक टिके रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा इस टीवी विज्ञापन में अपना जादू और स्‍टार पावर लेकर आए हैं, जिससे देश के कोने-कोने में दर्शकों से जुड़ने में मदद मिलेगी ।”

      इस टीवी विज्ञापन कैम्‍पेन का प्रचार सब जगह किया जाएगा। टीवी विज्ञापन सिनेमाघरों और टीवी में न्‍यूज, खेल, मनोरंजन और जीईसी चैनलों के अलावा डिजिटल प्‍लेटफॉर्म्‍स पर दिखाया जाएगा। इसके बाद, संवाद को मौजूदा वित्‍त वर्ष के अंत तक बनाये रखने के लिये आउटडोर और प्रिंट कैम्‍पेन भी लाया जाएगा ।

संबंधित पोस्ट

राज्य के चारों कृषि विद्यापीठ के कर्मचारियों को सातवाँ वेतन आयोग की सुविधा दिलने की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

13 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फिल्म रोमियो राजा का टाइटल सॉन्ग एवीएम गाना पर किया गया रिलीज

Aman Samachar

इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मनपा कोरोना मरीज का जन्मदिन

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर नवी मुंबई मनपा मुख्यालय नीले रंग में जगमगाया 

Aman Samachar

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल का मुंबई में सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!