Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा महेश अग्रवाल की नियुक्ति

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] हिंदी को बढ़ावा देने के साथ ही इस्पात मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस पुनर्गठित समिति में हिंदी सलाहकार के रूप में पत्रकार, संपादक व समाजसेवक महेश अग्रवाल की नियुक्ति अक्टूबर २०२१ से अक्टूबर २०२४ तक ३ वर्षों के लिए की गई है।

        समिति के अंतर्गत अध्यक्ष पद पर भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह और उपाध्यक्ष पद पर इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते हैं। समिति में सदस्य के रूप में लोकसभा सांसद संजय सेठ, राज्य सभा सांसद दिनेश चंद्र अनावाडीया, लोकसभा सांसद चिराग पासवान आदि की नियुक्ति की गई है। इस समिति में संविधान में राजभाषा संबंधी प्रावधानों, राजभाषा अधिनियम व नियम के उपबंधों, केंद्रीय हिंदी समिति के निर्णयों तथा गृह मंत्रालय (राजभाषा विभाग) द्वारा जारी निर्देशों, अनुदेशों के कार्यान्वयन और मंत्रालय के कामकाज में, देश में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग को बढ़ाने के लिए कार्य किया जाता है। महेश अग्रवाल की नियुक्ति पर तमाम समाजसेवी संस्थाओंके साथ ही साथ शुभचिंतकों ने भी हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। बता दें कि महेश अग्रवाल गांधीजी द्वारा स्थापित रा. प्र. समिति वर्धा के सहायक मंत्री हैं।

संबंधित पोस्ट

रविवार से संयुक्त किसान नेताओं के एक मंच पर भूख हड़ताल से भड़क सकता है आन्दोलन 

Aman Samachar

कल हमारे एनकाउंटर का पुलिस को आदेश दे सकते हैं मुख्यमंत्री  – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

प्रत्येक मेट्रो स्टेशन के अंतर्गत एक आरक्षित यात्री स्टॉप बनाएँ — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

करन वर्मा स्टारर भोजपुरी फ़िल्म बस गईलु तू दिलों जान में बहुत जल्द होगी रिलीज

Aman Samachar

बिहार में भाजपा की सफलता पर भिवंडी में कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर मनाया जश्न

Aman Samachar

मेडिका की जीवनरक्षक टीम के साथ तीन ईसीएमओ एडेनोवायरस उत्तरजीवी उम्मीद जगाने के लिए फिर से मिले 

Aman Samachar
error: Content is protected !!