Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उद्योगपति प्रदीप राकां रोटरी क्लब भिवंडी के प्रेसीडेंट निर्वाचित

रोटेरियन गुरुप्रसाद सिंह प्रेसीडेंट (2027-28) घोषित

ठाणे ( यूनिस खान ) रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 (इलेक्ट) चंद्रहंस शेट्टी ने रोटरी इंटरनेशनल द्वारा जनहितार्थ किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि, रोटरी निरंतर जनहित कार्यों को अंजाम देती है। मेडिकल हेल्प, शिक्षा,स्वच्छता सहित गरीबों को अन्नदान, वस्त्र, प्याऊ,वृक्षारोपण आदि कार्य रोटेरियन टीम समूह ठाणे जिले में मिलजुल कर प्रतिवर्ष करती है। वे रामदेव बाईट्स सभागृह में भिवंडी रोटरी क्लब के नवनियुक्त परिवर्तन प्रेसिडेंट (2026-27) प्रदीप बालचंद राकां, सेक्रेट्री प्रताप हीरा, खजांची दीपक गांधी सहित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पदभार ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।
          उक्त मौके पर रोटरी असिस्टेंट गवर्नर जगदीश पाटिल,चीफ कोआर्डीनेटर सतीश भोजने, पूर्व प्रेसीडेंट हरिश्चंद्र भोईर, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री अवधूत शेटे, संदीप चौधरी, पूर्व प्रेसीडेंट एवं मनपा सभापति एड.वैभव भोईर, नीता भोईर,रोटरी क्लब भिवंडी एडमिन महेश आंग्रे,पूर्व प्रेसीडेंट राजेश पालीवाला, मुफज्जल आरसीवाला, खजांची, दीपक गांधी, मुरली हेडा, डा.अभिषेक जैन, दिलीप पोद्दार, सीए कैलाश बजाज, गुणवंती प्रदीप राकां, डा.संजय यादव, डा.सुनीता एस यादव, उद्योगपति सुरेश जैन, कैलाश मूंदड़ा,जयंती भंडारी, डा.सोमन, वंश राका, मोहित छाजेड़,पीडी यादव  सहित रोटरी क्लब कल्याण से पधारे गणमान्य अतिथि मौजूद थे.
         गौरतलब हो कि, रामदेव बाईट्स बैंकट सभागृह में आयोजित भव्य समारोह में रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी के नवनियुक्त परिवर्तन प्रेसिडेंट प्रदीप राका ने टाइटन पूर्व प्रेसीडेंट रमेश मालानी से पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि,उनकी प्राथमिकता रोटरी परिवार में नए सदस्यों को जोड़ना सहित जनहित कार्य को अंजाम देकर रोटरी के जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। पूर्व प्रेसीडेंट रमेश मालनी ने अपने कार्यकाल में किए गए जनहित कार्यों स्वच्छता, मेडिकल सेवा, शिक्षा सेवा,आदिवासी परिवारों को वस्त्र,धान्य वितरण, वृक्षारोपण,रिमांड होम में रक्षाबंधन आदि महत्वपूर्ण कार्यों को गिनाते हुए कहा कि,भिवंडी रोटरी क्लब का 66 वर्षों का गौरवशाली इतिहास है। रोटरी क्लब भिवंडी ने अनगिनत जनहित कार्य अंजाम देकर रिकार्ड कायम किया है.नवनियुक्त प्रेसिडेंट प्रदीप राकां की कुशल टीम रोटरी क्लब भिवंडी को नई ऊंचाई पर ले जाने में महत्वपूर्व भूमिका निभाएंगे. रोटरी परिवार में नए रोटेरियन भी जोड़े गए।
          प्रेसीडेंट प्रदीप राका और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं रोटेरियन गुरुप्रसाद सिंह को (2027-28) के लिए रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी का प्रेसीडेंट (इलेक्ट) घोषित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और ठाणे जिले में रोटरी द्वारा अंजाम किए जा रहे जनहित कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।

संबंधित पोस्ट

शहर को हुक्का पार्लर मुक्त करने के लिए विशेष दस्ता नियुक्त – संजय केलकर

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने दिल्ली के सत्यवादी राजा हरीशचंद्र अस्पताल को चिकित्सा उपकरण किए दान

Aman Samachar

मुआवजा प्रकरण में फर्जीवाड़े में लिप्त किसान सहित 15  गिरफ्तार

Aman Samachar

विटेस्को टेक्नोलॉजीज ने पुणे के तलेगांव में भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार अपने प्लांट का किया उद्घाटन

Aman Samachar

कॅप्री ग्लोबल ने UAE ILT20 लीग के लिए सलाहकार के रूप में आर श्रीधर के कोचिंग बियॉन्ड की नियुक्ति

Aman Samachar

एमएमआर क्षेत्र में 100 फीसदी कोरोना टीकाकरण पूरा करने वाला नवी मुंबई पहला शहर बना 

Aman Samachar
error: Content is protected !!