Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

गिरिडीह के अक्षय राज बहुत जल्द दिखेंगे साउथ की तमिल फिल्म ईमेल में

गिरिडीह [ अमन न्यूज नेटवर्क ] म्यूजिक वीडियो से फिल्मों का सफर अभिनेता अक्षय राज बहुत जल्द साउथ की तमिल फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे।अक्षय राज गिरिडीह के रहने वालें हैं और कई म्यूजिक वीडियो और झारखंड की फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।लेकिन,जल्दी ही इनका अभिनय साउथ की तमिल फिल्म ईमेल में देखने को मिलेगा।
       उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और संभवतः फरवरी में टीजर जारी होगा।वहीं फिल्म मार्च में रिलीज की जाएगी।उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्हें निर्माता निर्देशक एसआर राजन ने मौका दिया हैं।जिसके लिए उन्होंने उनको धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म में कई अन्य साउथ के लोकप्रिय व चर्चित कलाकारों के संग नजर आयेंगे।
      अक्षय राज साउथ की तमिल फिल्म में काम करके उत्साहित हैं।उन्हें फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार हैं और उम्मीद कर रहें हैं कि फिल्म में दर्शकों को उनका अभिनय जरूर पसंद आयेगा।चूंकि,आज के समय में साउथ की फिल्में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।कारण फिल्म निर्माण की गुणवत्ता।ऐसे में साउथ की फिल्मों में काम पाना अक्षय राज अपने आपको शुभाग्यशाली मानते हैं और आगे भी फिल्में करना चाहतें हैं। बताया जाता हैं कि फिल्म की शूटिंग भारत के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन पर हुई हैं।जहां फिल्म की सूटिंग मैसूर,मुंबई, गोवा,बैंगलोर, पांडिचेरी,चेन्नई में हुई हैं।वहीं गानों को गोवा और मुंबई में फिल्माया गया हैं।इस फिल्म में अक्षय राज सेकंड लीड में हैं।मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म को तेलुगु,मलयालम,कन्नड़ और हिंदी में भी डब किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी तालुका के 47 ग्रामपंचायत में 14 नवम्बर से नियुक्त होंगे प्रशासक

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 38 प्राथमिक विद्यालय अनधिकृत घोषित – शिक्षा अधिकारी 

Aman Samachar

एंटीलिया विस्फोटक कांड की अब जल्द बनेगी वेब सीरीज

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023’ मनाया

Aman Samachar

पीएनबी ने आईबीए टेक्नोलाजी कांफ्रेंस, एक्सपो एवं अवार्ड्स में दो पुरस्कार प्राप्त किए

Aman Samachar

 स्टूूडेंट्स के विकास के लिए नई एजुकेशनल पहल पर ज़ोर

Aman Samachar
error: Content is protected !!