Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गंगा सागर पुत्र असोसिएशन के स्नेह सम्मेलन में शिक्षा पर दिया जोर

ठाणे [ इमरान खान ] समाज की उन्नति व विकास के लिए संगठित करने के उदेश्य से गंगा सागर पुत्र असोसिएशन की ओर नव वर्ष के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद ने अपने संबोधन में कहा की समाज की तरक्की के लिए अच्छी शिक्षा की आवश्यकता होती है। इसके लिए समाज में जागरूकता लाने का कार्य करना चाहिए।

उन्होंने नव वर्ष की शुभकामना देते हुए आगे कहा कि अपने अधिकार के लिए राजनीति और प्रशासन में समाज की हिस्सेदारी जरुरी है। ऐसा होने पर ही समाज की उन्नति व विकास संभव है। निषाद , मल्लाह , केवट , सहानी , बिन्द जैसे मछुआरा समाज के लिए कार्य करने वाली गंगा सागर  पुत्र असोसिएशन ने हमेशा महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों के समाज बंधुओं में एकता लाने की सक्रीय भूमिका निभाने का कार्य कर रही है।

      अज नव वर्ष 2023 के पहले दिन आयोजित स्नेह सम्मेलन में रविन्द्र कोली ,सलाहकार अर्जुन निषाद ,उपाध्यक्ष राममहेश निषाद , रामसागर निषाद , दीपचन्द मल्लाह ,रामअधार सहानी , चन्द्र भूषण निषाद ,राम आसरे निषाद ,महेंद्र प्रसाद नाविक ,मुकेश प्रसाद नाविक ,रामराज बिन्द , विजय कुमार सहानी ,सचिन सहानी ,नितिन मोकाशी ,गणेश निषाद ,प्रसाद मल्लाह ,ब्रिजेश निषाद ,रामलौटन निषाद ,राम सावारे निषाद ,दिनेश कुमार निषाद ,विजय कुमार निषाद ,ऋषिकेश निषाद ,दयानंद निषाद ,ओमप्रकाश निषाद ,कोदई निषाद , मजनू निषाद , दरोगा निषाद , रामकिशोर मल्लाह ,मोहन सहानी ,राकेश पाटील ,कुशमाकर कश्यप आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में आकाश+बायजू के 1,723 छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Aman Samachar

 ओएनडीसी और सिडबी ने छोटे उद्योगों के लिए ई-कॉमर्स में तेजी लाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

एगॉन लाइफ और सुगम्य फाइनेंस कम आय वाली महिला उद्यमियों को उपलब्ध कराएँगे जीवन बीमा

Aman Samachar

आरक्षण की मांग पूरी न करने पर धनगर व मराठा आरक्षण से भारी आन्दोलन करेंगे – हरिभाऊ राठोड

Aman Samachar

यदुवंशी महासभा द्वारा गंगा दशहरा पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का होगा सम्मान

Aman Samachar

ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के कार्य मेरे लिए सबसे बड़ी ख़ुशी – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar
error: Content is protected !!