Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फ़नस्कूल ने भारत में रूबिक क्यूब बनाने और वितरित करने के प्राप्त किए अधिकार

चेन्नई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] लोकप्रिय 3-D कॉम्बिनेशन वाला पज़ल रूबिक क्यूब अब भारत में, खास तौर से सामान्य ट्रेड (छोटे एवं स्वतंत्र स्टोर्स पर) और ई-कॉमर्स चैनलों में एक प्रमुख खिलौना निर्माता फ़नस्कूल इंडिया लिमिटेड द्वारा बनाया और मार्केट किया जाएगा। यह पहली बार है जब किसी भारतीय निर्माता ने बच्चों के मनोरंजन की वैश्विक कंपनी स्पिन मास्टर से रूबिक क्यूब लाइसेंस हासिल किया है। यह कदम भारत सरकार की आत्मनिर्भर पहल के लीडरों के रूप में फ़नस्कूल की स्थिति को मज़बूत करता है। इससे पहले, फ़नस्कूल के पास रूबिक क्यूब को आयात करने का लाइसेंस था। अभी इस रेंज में सिर्फ़ दो आइटम उपलब्ध हैं: 3×3 का रूबिक (जिसकी कीमत 649 रुपये है) और 3×3 का रूबिक क्यूब (जिसकी कीमत 499 रुपये है)।

       एक और लोकप्रिय गेम, जिसका नाम “अपवर्ड्स” है, को भी फ़नस्कूल की नई रेंज में शामिल किया गया है। फ़नस्कूल को भारत में अपवर्ड्स बनाने, वितरित करने और प्रचार करने के लिए लाइसेंस दिया गया है। अपवर्ड्स वर्ड गेम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है और पहले ही दुनिया भर में इसकी 10 मिलियन से ज़्यादा कॉपी बिक चुकी हैं। त्यौहारों के इस मौसम में नई गेम्स की रेंज में, परप्लेक्सस, एक 3-D भूलभुलैया पज़ल, और पॉटमेनिया, बच्चों की आर्ट एंड क्राफ़्ट गतिविधियों के लिए एक किट भी शामिल है।

       फ़नस्कूल इंडिया के सीईओ श्री आर. जसवंत ने नए उत्पादों के त्यौहारी लॉन्च पर टिप्पणी देते हुए कहा, “हमें फ़नस्कूल से खिलौनों, गेम्स और आर्ट एंड क्राफ़्ट के नवीनतम संग्रह को लॉन्च करते हुए बहुत खुशी हो रही है। रूबिक क्यूब को हासिल करना हमारी कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है क्योंकि हम इसकी मार्केटिंग योग्यता और उपभोक्ता हित को नए स्तर पर पहुंचाने का इरादा रखते हैं। अग्रणी स्वदेशी खिलौना निर्माता के रूप में, फ़नस्कूल भारत के आत्मनिभर मिशन का समर्थन करने के लिए मनोरंजक गेम और खिलौनों का उत्पादन जारी रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।”

 

संबंधित पोस्ट

टीएमटी कर्मचारियों को सातवाँ वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने के लिए प्रयास शुरू 

Aman Samachar

रेनो ने महाराष्‍ट्र में “रेनो एक्‍सपीरिएंस डेज़’’ कैम्‍पेन लॉन्‍च किया

Aman Samachar

 महिला आरक्षण लागू कर राकांपा ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

Aman Samachar

अतिधोखादायक रंगायतन की जगह नई इमारत बनाने की मनपा आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

शिवसेना शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे व झूठी खबर चलाने वाले न्यूज को100 करोड़ के हर्जाने का नोटिस

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज 25 बीपीएस बढ़ाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!