Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बाहर से आने वाले यात्रियों व मजदूरों की रात में एंटीजन टेस्ट के लिए रेलवे स्टेशन पर नेतात किए तीन दस्ते 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मनपा ने शहर में जांच बढ़ाते हुए रेलवे स्टेशन पर पूरी रात एंटीजन जांच शुरू करा दिया है। मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा के आदेश पर एंटीजन जांच की पहली रात में 832 लोगों की जांच की गयी है।

         मनपा की ओर से पिछले कुछ से ठाणे रेलवे स्टेशन पर दुसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों , यात्रियों की एंटीजन जांच की जा रही थी। दिन न आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही थी। लोग सवाल उठा रहे थे कि ट्रेनें रात दिन किसी भी समय आती है। ऐसी हालत में रात में आने वाले यात्री एंटीजन जांच के लिए इन्तजार नहीं करेंगे वे बस ,ऑटो रिक्शा व पैदल किसी भी तरह अपने घर चले जायेंगे।  इससे कोरोना संक्रमित यात्री के द्वारा दूसरे लोगों में संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। महापौर नरेश म्हस्के , नगर सेवकों व पदाधिकारियों ने भी मनपा आयुक्त डा. शर्मा से रात में भी जांच शुरू कराने की मांग किया। जिसे देखते हुए मनपा ने रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों , मजदूरों की जांच के लिए रात में भी एंटीजन जांच शुरू करा दिया है।  मनपा आयुक्त डा. शर्मा ने रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की एंटीजन जांच शुरू करा दिया है। कल पहली रात 832 यात्रियों की एंटीजन जांच की गयी है। एंटीजन जांच के लिए मनपा ने रेलवे स्टेशन इलाके में एंटीजन जांच के लिए 3 दस्ते लगाये गए हैं।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

 शिव संपर्क अभियान के तहत मनपा चुनाव की तैयारी शुरू 

Aman Samachar

हाईस्कूल में 89% अंक हासिल कर प्रियांशु सरोज सीआरपीएस का नाम किया रोशन

Aman Samachar

1 मई से 18 वर्ष से अधुक आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू , पंजीकरण कराना अनिवार्य

Aman Samachar

नाट्य गृह व सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े जरूरतमंद लोगों को राशन व जीवन आवश्यक वस्तुएं वितरित 

Aman Samachar

ओबीसी आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर मोर्चा निकालकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar

लिविंगॉर्ड तकनीक ओमिक्रॉन सहित हर वैरिएंट के खिलाफ असरदार बनी

Aman Samachar
error: Content is protected !!