Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रिहायसी सोसायटियों के विकास कार्यों पर विधायक निधि खर्च करने की विधायक ने सरकार से मांगी अनुमति

ठाणे [ युनिस खान ] एमएमआरडी क्षेत्र समेत राज्य के अनेक शहरों में बड़े स्तर पर गृहनिर्माण संकुलों का निर्माण हुआ है। ठाणे के अनेक संकुल में आवश्यक सुविधाओं के आभाव में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त आवश्यक विकास कार्यों के लिए विधायक निधि उपलब्ध कराने की उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से अनुमति देने की विधायक संजय केलकर ने मांग किया है।
                    उन्होंने उपमुख्यमंत्री पवार को दिए अपने निवेदन में कहा है कि 10 से 15 वर्षों के दौरान ठाणे शहर बड़ी बड़ी रिहायसी सोसायटियों का निर्माण हुआ है जिसमें पांच हजार से अधिक लोग रहते हैं। उक्त सोसायटियों में सड़क , सीवरेज लाईन की समस्या से नागरिक परेशान हैं। आर्थिक रूप से कमजोर सोसायटियों के लिए उक्त विकास कार्यों पर खर्च का प्रबंध नहीं होने से समस्याएँ झेल रहे हैं। ऐसे स्थानों में विधायक निधि का उयोग कर विकास कार्य करने से नागरिकों की समस्या हल की जा सकती है। यदि सरकार उक्त सोसायटियों के लिए विकास कार्यों पर विधायक निधि खर्च करने की अनुमति मिलती है तो हजारों परिवारों कोण इसका लाभ मिल सकता है। विधायक केलकर ने कहा है कि रिहायसी सोसायटियों के अनेक नागरिक सुविधाओं के आलावा अनेक विकास कार्य पूरा नहीं हुआ है।  ऐसे सोसायटियों की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वे विकास कार्य कराने में असमर्थ हैं। सभी प्रकार के कर भुगतान करने के बावजूद निजी सोसायटी होने के चलते उन्हें विकास का लाभ नहीं मिल रहा है।  विधायक केलकर ने ऐसी सोसायटियों में रहने वाले नागरिकों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराते हुए विकास कार्यों पर विधायक निधि खर्च करने की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री पवार से अनुमति देने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

मायोपिया से पीड़ित लोगों में ग्लूकोमा होने का ख़तरा तीन गुना अधिक 

Aman Samachar

सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप और जीओएटी(G.O.A.T)ब्रांड लैब्स भविष्य के विकास के लिए विशेष साझेदारी पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

श्री कल्याण कुमार पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक नियुक्त

Aman Samachar

मिशन ‘अपराजिता सिंह’ मानवता और सहयोग की मिसाल

Aman Samachar

वोकहार्ड हॉस्पिटल्स, मुम्बई सेंट्रल की ओर से डाईबेटिक फूट अल्सर्स पर अनोखे उपचारों की घोषणा

Aman Samachar
error: Content is protected !!