Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने मनाया 74 वां गणतंत्र दिवस

मुंबई [अमन न्यूज नेटवर्क ] देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, ने गुरुवार को हर्ष व उल्लास के साथ अपने नई दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय पर 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत पीएनबी एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल के द्वारा पीएनबी के कार्यपालक निदेशकगण, सीवीओ, मुख्य महाप्रबंधकगण व वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ हुई।

       इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब नैशनल बैंक के एमडी एवं सीईओ, श्री अतुल कुमार गोयल, ने कहा “26 जनवरी 1950 को संविधान को लागू करने के साथ ही गणतंत्र दिवस हमें अपने महान योद्धाओं के बलिदान को याद करने का एक और अवसर देता है, जिनके बलिदान के बिना हम आज अपनी आजादी और लोकतंत्र का आनंद नहीं ले रहे होते। बीते 74 सालों में हमारे देश ने वित्तीय सेवाओं, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है और हमारी गणना विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर की जाती है। कोरोना वायरस महामारी से ग्रस्त होने और भू-राजनैतिक तनावों के बाद भी हम धैर्यवान राष्ट्र के तौर पर उभर कर सामने आए हैं और निरंतर प्रगति की ओर हमारी यात्रा हमें जल्द ही 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगी।“पीएनबी एमडी एवं सीईओ ने तिमाही के दौरान हासिल की गयी व्यावसायिक उपलब्धियों को रेखांकित किया और कर्मचारियों के लिए नई एचआर की पहल की घोषणा की |

       समारोह के एक अन्य हिस्से में पीएनबी ने बैंक के सीएसआर प्रयासों को सहयोग देने व प्रोत्साहित करने के मूल उद्देश्यों के लिए गठित, बैंक की वरिष्ठ महिला अधिकारियों व वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियों के संगठन पीएनबी प्रेरणा के साथ मिलकर पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय को बुक शेल्फ्स, वाटर डिस्पेंसर्स, वालीवाल व सीलिंग फैन्स वितरित किया। पीएनबी ने प्रेरणा सोशल डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी (एक स्वयंसेवी संस्थान) को विंटर जैकेट्स, स्वेटर्स, वाटर स्टीमर्स, इलेक्ट्रिक कैटिल्स और हीटिंग बैग्स भी वितरित किए।

        कार्यक्रम का समापन देश की शांति, समृद्धि और साहस के प्रतीक के तौर पर तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर किया गया। इस अवसर पर पीएनबी परिवार की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से पूरा परिसर गूंज उठा।

संबंधित पोस्ट

इस गर्मी में फ़नस्कूल बच्चों के लिए विशेष नई श्रेणी के खिलौने किया पेश 

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी में सेवासंपूर्ति समारोह का शानदार आयोजन 

Aman Samachar

कवि सम्मेलन में शहीद जवान को मरणोपरांत पुरस्कार के समय श्रोताओं की आंखे हुई नम

Aman Samachar

वॉकहार्ट हॉस्पिटल ने विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता के लिए मुंबई की बेस्ट के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

रासायनिक कंपनियों , गोदामों जांच अभियान चलाकर जिले को नशामुक्त करने की कार्रवाई – अशोक शिंगारे 

Aman Samachar

हसन मुश्रीफ ने तीर्थयात्रियों के लाभ के लिए कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर में जल एटीएम का किया उद्घाटन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!