Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिजली गुल की समस्या को लेकर राकांपा ने लगाया कार्यालय पर ताला 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] कौसा के देउरीपाड़ा परिसर में 48 घंटे से बिजली गुल रहने के कारण इलाज के अभाव में एक वृद्ध की मौत होने की घटना सामने आई है। जिसे लेकर  विधायक डा जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में राकांपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शमीम खान ने आक्रमक रुख अपनाते हुए टोरेंट पावर के भारत गियर स्थित कार्यालय में ताला लगाकर विरोध किया है।

       मुंब्रा, कौसा इलाके में पिछले कुछ दिनों से बिजली गुल होने से नागरिकों की परेशानी का मुद्दा उठाते हुए शमीम खान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि देउरीपाड़ा में करीब 72 घंटे बिजली नहीं रहने से अस्पताल के मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।  इसके अलावा पिछले हफ्ते डायलिसिस करा रहे एक बुजुर्ग को बिजली न होने की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी थी।  इससे आक्रोशित शमीम खान राकांपा कार्यकर्ताओं के साथ भारत गियर स्थित टोरेंट कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का घेराव किया। साथ ही इस कार्यालय पर ताला लगा दिया।  इस समय टोरेंट के जगदीश चेलारमानी ने विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं के आक्रोश को पहचानते हुए आश्वासन दिया कि अतिदेय बिल पर ब्याज निरस्त करेंगे, नोटिस देकर ही बिजली चोरी का मामला दर्ज करेंगे, वार्डवार अधिकारी नियुक्त करेंगे, बिजली का समाधान कराएंगे. देवरीपाड़ा में समस्या, नए कनेक्शन के लिए 2500 की जगह 500 रुपये वसूलने , समीर पठान, जो नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार करता है, उसे बदलने का वादा किया।

        इस बीच, अगर टोरेंट के अधिकारियों द्वारा कोई और दुर्व्यवहार किया जाता है।  नागरिकों को परेशान करने का प्रयास किया गया तो हिंसक आंदोलन खड़ा किया जाएगा।  इस दौरान शमीम खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज भले ही ताला हटा लिया गया हो, लेकिन भविष्य में फिर से ताला लगाया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र में पहले  दिन 100 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया दूसरा डोज 

Aman Samachar

रेनॉल्ट इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण के लिए सीएससी के साथ मिलाया हाथ

Aman Samachar

90 नगर सेवकों वाली भिवंडी मनपा का कार्यकाल समाप्त , मनपा की बागडोर प्रशासक बने आयुक्त के हाथ में

Aman Samachar

भिवंडी में कोरोना के टीकाकरण के लिए नागरिकों से आगे आने का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar

घास कटाने खेत में गए किसान की सर्पदंश से मृत्यु

Aman Samachar

 मान्धाता में होगा सामुदायिक शौचालय का निर्माण ,कुलदीप यादव ने की थी मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!