Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुहम्मद रफी अंसारी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

ठाणे ( युनिस खान ) भिवंडी की प्रसिद्ध शैक्षिक एवं साहित्यिक संस्था ‘हम नशीं’ द्वारा शनिवार 26 अप्रैल 2025 को अंसारी साफिया गर्ल्स हाई स्कूल प्रांगण में शिक्षकों के लिए एक साहित्यिक कुइज का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में, प्रसिद्ध शायर एवं लेखक मुहम्मद रफी अंसारी को उनकी शैक्षिक, साहित्यिक,सामाजिक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान एवं सेवाओं के लिए समारोह के अध्यक्ष डॉ शेख अब्दुल्ला (उपाध्यक्ष, अंजुमन-ए-इस्लाम, मुंबई) प्रसिद्ध कवि इरफान जाफरी,स्टैंड-अप कॉमेडियन रहमान खान, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
        गौरतलब है कि उपहारों के साथ-साथ उक्त अवसर पर एक प्रशंसा पत्र भी भेंट किया गया, जिसे संस्था की ओर से रफी ​​सर के शिष्य शमीम इकबाल मोमिन (प्रवक्ता रईस जूनियर कॉलेज) ने लिखा है। इस खुशी के अवसर पर रईस हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर यासर तातली, प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी, उप प्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी,सहायक मुख्यध्यापक मुखलिस मदू, पर्यवेक्षक असरार पठान, सिब्तैन कशेलकर, वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र के समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने मुहम्मद रफी अंसारी सर को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी हैं।

संबंधित पोस्ट

सिडको के 3 स्टेशन तारघर, खारकोपर और बामनडोंगरी सेंट्रल रेलवे को हस्तांतरित 

Aman Samachar

महाआवास योजना के माध्यम से जिले में जरूरतमंदों को मिले गुणवत्तापूर्ण घर –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

स्वस्थ्य जीवन के लिए योगा को अपनाना आवश्यक – एड सिसोदिया

Aman Samachar

दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की जिले में अधिक निधि लाने का प्रयास किया जाए – केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल

Aman Samachar

ओला कार चालक को धोखा देकर यात्री कार लेकर फरार नाबालिक गिरफ्तार.

Aman Samachar

पिसे पंपिंग स्टेशन के आवश्यक कार्य के चलते बुधवार को शहर में जलापूर्ति खंडित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!