Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना प्रभावित जरुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में जुटा अग्रवाल समाज

 ठाणे [ युनिस खान ] कोविड-𝟙𝟡 महामारी से प्रभावित लोगों के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ठाणे शाखा मानवीयता को सर्वोपरि रखते हुए घर-घर शुद्ध-सात्विक-पौष्टिक भोजन पहुँचाने के कार्य में लगी हुई है। संस्था का कहना है कि अब तक उनके द्वारा 1000 से अधिक जरूरतमंद लोगों के घर भोजन पहुँचाया गया है।
               अखिल भारतीय  अग्रवाल सम्मेलन देश के तमाम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो सहित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संस्था है, जो विविध सामाजिक-सांस्कृतिक-शैक्षणिक, चिकित्सा-पर्यावरण आदि से जुड़े कार्यों में संलग्न है। संस्था से जुड़े अग्रवाल समाज के कई नामी समाजसेवियों समेत विविध क्षेत्रों से जुड़े सेलिब्रिटीज आम तौर पर वैसे भी गरीब-जरूरतमंदों के लिए कहीं-न-कहीं बुनियादी आवश्यकताओं के कार्यक्रम करते रहते हैं। दया, करुणा, दानवीरता के सरोकार से सराबोर इस सामाजिक संस्था ने कोरोनाकाल मे भी मानवता के अपने स्वभाव को छोड़ा नहीं, बल्कि स्वस्फूर्त भाव से आगे बढ़कर उसे निभा भी रहा है।
         संस्था के चेयरमैन महेश बंसीधर अग्रवाल, अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल और राष्ट्रीय सचिव सुमन अग्रवाल ने बताया है कि दरअसल कोरोनाकाल में इस महामारी से संक्रमित जो लोग घर पर क्वारंटिन हैं या अस्पताल में भर्ती हैं और उनके घर में भोजन बनाने या भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, संस्था ने ऐसे जरूरतमंद परिवारों को  दोनों वक्त का शुद्ध-सात्विक भोजन निशुल्क घर पहुँचाने की व्यवस्था की है। संस्था अभी तक 1000 से ज्यादा जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचा चुकी है। महेश अग्रवाल कहते हैं कि जब तक हम इस महामारी से जीत नहीं जाते, यह सेवा तब तक निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए   नीतेश बंसल ,संजय मित्तल, महामंत्री अनिल सज्जन अग्रवाल,  अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल से सम्पर्क करने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

मनपा के सभी कर संग्रह केंद्र छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे

Aman Samachar

‘बैंक ऑफ़ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान’ हेतु प्रविष्टियों का पंजीकरण शुरू 

Aman Samachar

भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में कई लोगों को परशुराम गौरव पुरस्कार से किया सम्मानित

Aman Samachar

भाजपा विधायक गणेश नाईक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Aman Samachar

उप मुख्यमंत्री अजित पवार को भाषण का अवसर न देने के विरोध में राकांपा ने किया मूक विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

प्रैक्टिकली ने फेडेना स्कूल ईआरपी का अधिग्रहण, व्यापक एडटेक प्रॉडक्ट सूट वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी

Aman Samachar
error: Content is protected !!